Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शमा सिंकदर ने बिकिनी फोटोज पर ट्रोलर्स से कहा आई लव माई B***s
आजकल सोशल मीडिया में सेलिब्रेटी को ट्रोल करने का चलन बहुत ही आम हो गया है। कोई भी सेलिब्रेटी जब कोई हॉट फोटो सोशल मीडिया में शेयर करता है तो ट्रोलर्स ट्रोल करने से बाज नहीं आते है।
ट्रोलर्स की चपेट में दीपिका पादुकोण, ईशा गुप्ता और सना फतिमा जैसी एक्ट्रेस भी आ चुकी है। हाल ही में एक और एक्ट्रेस ने जैसे ही अपना बिकिनी फोटो शेयर की ट्रोलर्स ने ट्रोल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी लेकिन इस एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। हम बात कर रहे है पॉपुलर टीवी शो ये मेरी लाइफ है और वेब सीरीज 'माया' की शमा सिंकदर की। शमा ने सोशल हैंडल पर अपनी एक हॉट फोटो शेयर करते हुए,महिलाओं की बॉडी शेमिंग करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए एक करारा संदेश दिया है।

शमा ने लिखा ये सब
शमा की एक तस्वीर पर यूजर्स उनके ब्रेस्ट पर भद्दा कमेंट्स कर रहे थे। उनको जवाब देते हुए शमा ने अपनी एक और बिकिनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- महिलाओं के पास ब्रेस्ट होता है और यही उन्हें पुरुषों से अलग बनाता है। मुझे महिला होने पर फक्र है और मुझ पर भगवान की कृपा भी है।

और ये भी लिखा।
उन्होंने आगे लिखा- आप लोग मेरे स्तनों को "ज्यूसी" और "मेलन"जैसे कुछ भी नाम दीजिए मुझे लगता है कि वो सभी हेटर्स के जो मेरे शरीर के अंगों को ऐसे नाम देना पसंद करते हैं उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि वो (बॉडी पार्ट्स) मेरे हैं और मैं उन्हें प्यार करती हूं.'

बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है इंस्टाग्राम
शॉर्ट फिल्म ‘सेक्सोहॉलिक' और वेब सीरीज ‘माया' में बोल्ड किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर का इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड तस्वीरों से अटा पड़ा है। उनके काम से जुड़ी और व्यक्तिगत जिंदगी की तस्वीरें शमा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। शमा की तस्वीरें चूंकि बोल्ड होती हैं तो कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि शमा ने इसकी वजह से कभी भी अपनी खूबसूरत तस्वीरों को अपलोड करना बंद नहीं किया।

3 लाख लोगों ने किया सपोर्ट
शमा की इस पोस्ट को 20 घंटे के भीतर 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। शमा की तस्वीरों को इससे पहले भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बॉडी शेमिंग, नॉट टॉलरेटेड, रिस्पेक्ट वुमेन और लव फॉर बिकिनी जैसे हैश टैग्स दिए हैं।

सिडनी में बिकिनी
बता दे कि शमा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सिडनी में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। वहीं से उन्होंने कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की थी। जिसे ट्रोलर्स ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।



Click it and Unblock the Notifications
