Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अंबानी की ग्रांड पार्टी में सबसे स्टाइलिश मां बेटे की जोड़ी लगी गौरी और आर्यन की


आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई पार्टी में गौरी खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ पहुंची थीं। इस मौके पर आर्यन बिलकुल अपने पापा शाहरुख खान जैसे हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने इस दौरान कैमरे पर खूब पोज़ दिए और करन जौहर ने भी इनके साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं।
हमेशा की तरह गौरी खान का स्टाइलिश और बोल्ड दिख रहीं थीं। उन्होंने तरुण ताहिलयानी की साडी पहनी थी। पेशे से इंटीरियर डिजाइनर गौरी ने ओंब्रे साड़ी पहनी थी लिस पर सिल्वर और रोज़ गोटा की एंब्रॉयड्री और स्वरोवस्की का काम किया गया है। इस खूबसूरत साड़ी पर गौरी ने सत्यानी फज्ञइन ज्वेल्स के एमरैल्ड के झुमके पहने हुए थे।
गौरी ने हलका मेकअप किया हुआ था और स्मोकी आईज़ पर पिंक लिप शेड लगा रखा था। हेयरस्टाइल में गौरी ने बालों को वेवी लुक दिया था जोकि एक दम परफैक्ट लग रहा था।
वहीं दूसरी ओर, आर्यन नीले रंग के टक्सिडो में नज़र आए। आर्यन ने क्रिस्प कोट के साथ पैंट पहन रखी थी। इसके अंदर आर्यन ने सफेद रंग की शर्ट पहनी थी जिस पर काले रंग की टाई लगा रखी थी और मैचिंग फॉर्मल जूते पहने हुए थे।
गौरी और आर्यन दोनों ही इस पार्टी में बहुत स्टाइलिश अवतार में पहुंचे थे। इस पार्टी में सबसे अच्छी तरह से ड्रेसअप हुए मेहमानों में इन दोनों का नाम लिया जा सकता है। आपको क्या लगता है ?






Click it and Unblock the Notifications
