Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपनी शादी में लहंगा छोड़ लाल बनारसी साड़ी में लें सात फेरे, चित्रागंदा सिंह से ले स्टालिंग टिप्स
यूं तो हम चाहे वेस्टर्न वियर में अपने लुक को कितना भी फ्लॉन्ट कर लें, लेकिन जब बात फैमिली फंक्शन या मैरिज फंक्शन की बात आती है तो हम सभी ट्रेडिशनल आउटफिट को प्राथमिकता देती हैं। ऐसे में किसी भी खास ओकेजन के लिए साड़ी से लेकर लहंगा तक पहना जा सकता है। हो सकता है कि आपने भी पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने का मन बनाया हो, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा हो कि आप खुद को कैसे स्टाइल करें। ऐसे में आप बॉलीवुड दीवाज चित्रांगदा सिंह के लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं। हाल ही में चित्रांगदा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रेडिशनल आउटफिट में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और हर तस्वीर में उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। तो चलिए देखते हैं चित्रांगदा सिंह के कुछ बेहतरीन ट्रेडिशनल आउटफिट लुक्स-

रेड बनारसी सिल्क साड़ी में चित्रांगदा सिंह
इस लुक में चित्रांगदा सिंह ने रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें उनका लुक बस देखते ही बन रहा है। इस साड़ी के साथ चित्रांगदा सिह ने बोट-नेक डिज़ाइन के ब्लाउज को पेयर किया था। वहीं एसेसरीज में चित्रांगदा ने साड़ी को स्टेटमेंट कुंदन ज्वैलरी नेकलेस के साथ पेयर किया। वहीं हेयरस्टाइल में उन्होंने फिशटेल ब्रेड बनाया। मेकअप में उन्होंने चीक्स पर ब्रॉन्ज और न्यूड लिपस्टिक के साथ सिंपल और ड्यूई मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया।

ब्लू लहंगे में चित्रांगदा सिंह
इस लुक में चित्रांगदा ने एक रॉयल ब्लू कलर के लहंगे को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। एक ब्राइड अगर रेड कलर लहंगा नहीं पहनना चाहती है तो चित्रांगदा के इस लहंगे को अपने वेडिंग डे पर कैरी कर सकती है। इस लहंगे में क्लासिक एंब्रायडरी और शीयर दुपट्टे ने उनके लुक को बेहद खास बनाया। वहीं ज्वैलरी में, उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वैलरी सेट के साथ अपने लुक में और भी ग्लैमरस बनाया।

पिंक व ब्लू स्कर्ट विद ब्लाउज
अगर आप एथनिक वियर को एक ट्विस्ट के साथ पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप चित्रांगदा का यह लुक देखें। इसमें उन्होंने स्कर्ट और ब्लाउज को अपने लुक का हिस्सा बनाया। इस मल्टीकलर आउटफिअ में पिंक, ब्लू एंब्रायडरी के साथ बेज कलर काफी अच्छा लग रहा था। वहीं, इसके साथ येलो कलर का टच उनके लुक को बेहद रिफ्रेशिंग बना रहा था।

व्हाइट साड़ी लुक
अगर आपको ऐसा लगता है कि व्हाइट साड़ी में आपका लुक बोरिंग लगेगा तो आपको चित्रांगदा के इस लुक ग्रेसफुल लुक से आईडिया लेना चाहिए। इस लुक में चित्रांगदा ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मेखला चादर पहनने का विकल्प चुना। इस साड़ी स्टाइल की उत्पत्ति असम में हुई है। इसमें उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी में पिंक व रेड कलर को बेहद ही स्टाइलिश तरीके से कैरी किया था।

आइवरी कलर लहंगा
अगर आप एक लाइट कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो चित्रांगदा सिंह का यह आइवरी कलर लहंगा यकीनन काफी अच्छा लगेगा। इस लहंगे के साथ ब्लाउज की प्लंजिंग नेकलाइन और शीयर दुपट्टे ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया।



Click it and Unblock the Notifications
