Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस ब्लैक गाउन में एरिका फर्नांडिस लग रही हैं बेहद स्टनिंग
कसौटी जिन्दगी की 2 सीरियल में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने हाल ही में आइकॉनिक बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ़ इंडियन टेलीविज़न 2020 अवार्ड जीता। अवार्ड फंक्शन में एरिका का स्टाइल एकदम स्टनिंग लग रहा था। ब्लैक गाउन और डार्क लिपस्टिक लुक उन पर काफी अच्छा लग रहा था। उनका यह लुक नाइट पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। तो चलिए देखते हैं कैसा था एरिका का लुक-
कुछ ऐसा था लुक

एरिका ने अवार्ड फंक्शन के लिए एवरो फिगरियो ब्रांड के गाउन को चुना। इस गाउन में स्लिट बॉडिस और टेक्सचर्ड एसेंट काफी स्टाइलिश लग रहा था। इस गाउन के मैट वेलवेट स्लीवलेस बॉडिस के साथ टेक्सचर्ड ट्रेल को एड किया गया था, जो इसे अधिक स्टाइलिश बना रहा था। इस वनशोल्डर स्लीवलेस ब्लैक गाउन में पैनल्स को शीयर लुक अधिक ग्लैमरस बना रहा था। एरिका ने अपने इस गार्जियस गाउन के साथ बूटमेकर ब्रांड की हील्स को टीमअप किया था।
वहीं अगर बात ज्वैलरी की हो तो एरिका ने इस गाउन के साथ Divinus Creations ब्रांड के डायमंड बो शेप ईयररिंग्स व रिंग को पहना। वहीं अपने लुक को एरिका ने ऑन योर ओन लेबल के ब्लैक एंड गोल्डन पैटर्न क्लच के साथ एसेसराइज किया। मेकअप में एरिका ने सॉफ्ट पिंक चीकबोन्स, मैजेंटा लिप शेड्स व गोल्डन-पिंक आईशैडो को कैरी किया। हेयर्स में एरिका ने पोनीटेल बनाया।
आपको एरिका का यह लेटेस्ट लुक कैसा लगा, हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
