Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इंडिया कुटूर वीक 2018, दिखा अदिति राव हैदरी का गोडेस अवतार

इंडिया कुटूर वीक 2018 को 11वां एडिशन शुरु हो चुका है और शो की ओपनिंग सेरेमनी में डिजाइनर तरुण तहिलानी ने अपने कलेक्शन 'इन एल्सियम' के टाइटल के साथ किया, जोकि मॉडर्न इंडियन देवी के अवतार में पेश किया गया। इस बार तहलानी ने अपनी कलेक्शन में चमकदार और धागे की कढ़ाई से सजाए गए आउटफिट्स को शामिल किया था।
तहिलानी की कलेक्शन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसअदिति राव हैदरी शो स्टॉपर बनी थीं। अदिति ने पीच रंग का लहंगा पहना था जिस पर असिमेट्रिकल विस्पी बोडिस था और फ्लेयर्ड हैवी लहंगा स्कर्ट थी। तहिलानी ने अपने इस खूबसूरत आउटफिट को स्वारोवसकी क्रिस्टल से सजाया था।

इस अवतार में अदिति पारंपरिक कहानियों की आधुनिक परी लग रही थीं। उनका वन शोल्डर टूले ब्लाउज़ के साथ सिनेउस लेयर्स को बड़ी खूबसूरती के साथ ड्रेप किया गया था और इस लुक में अदिति को देखकर आपको भी सपनों की परी याद आ जाएगी। शियर ब्लाऊज़ के साथ स्ट्रक्चर्ड स्कर्ट पहनी हुई थी जिस पर फ्लोरल एसेंट्स लगे थे।

इसके कंट्रास्ट में अदिति ने हल्का दुपट्टा लिया हुआ था जिस पर फ्लोरल एंब्रॉयड्री की गई थी। फ्लोर लैंथ का ये दुपट्टा अदिति को मॉडर्न ज़माने की राजकुमारी जैसा लुक दे रहा था। अदिति ने मेकअप बहुत कम किया था और बालों का जूड़ा बनाया था।

इसके साथ ज्वेलरी में अदिति ने एथनिक अवतार को चुना था। अदिति ने भारी भरकम चोकर और झुमके पहने हुए थे। ये ज्वेलरी कोटावाला ज्वेल्स और श्री पारामनी ज्वेल्स के थे।
तरुण तहिलानी की इस ड्रेस में अदिति किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थी। क्या आपको भी अदिति का ये लुक पसंद आया ?




Click it and Unblock the Notifications
