Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जाह्ववी कपूर ने साड़ी में दिखाया अपना देसी अवतार, आप भी लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। वर्तमान में, वह अपनी आगामी फिल्म मिली के प्रमोशन में जुटी हुई है। इस दौरान हैदराबाद में फिल्म प्रमोशन के लिए, जाह्ववी कपूर ने एक सुंदर रेशम की साड़ी में कैरी की हुई है। अपने इस लुक में एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल एथनिक लुक के लिए एक प्रमुख स्टाइल गोल दिया है।
कांजीवरम सिल्क साड़ी में जाह्ववी कपूर किसी दिवा की तरह लग रही थीं। इस पारंपरिक रेशम की साड़ी में सुंदर सिल्वर ब्रोकेड कढ़ाई का काम और मैचिंग बॉर्डर वर्क था। उन्होंने क्लासिक यू-नेकलाइन और बैकलेस डिज़ाइन के साथ प्लेन सिल्क स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ हैवी ज़री वर्क वाली साड़ी कैरी की है। जिसमें उन्हें देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर ने पारंपरिक रेशम की साड़ी को ट्रेडिशनल सोने, कुंदन के काम, जड़ाऊ और क्लासिक मोती के गहनों के साथ कैरी किया है। गुड लक जेरी स्टार ने अपने पारंपरिक साड़ी लुक को स्टोन से जड़े जड़ाऊ झुमका इयररिंग्स के साथ मैच किया है। जान्हवी ने अपने एथनिक लुक को पूरा करने के लिए जस्ट स्टेटमेंट इयररिंग्स को चुना है। जिसके साथ उन्होने खुद को मिनिमल ज्वेलरी लुक दिया है।
एक्ट्रेस के मेकअप की बात करें तो, जाह्ववी कपूर ने मिनिमल, नैचुरल मेकअप लुक के साथ अपने लुक को उभारा है। उन्होने ब्लशिंग चीक्स, आई शैडो, ब्लैक विंग्ड आईलाइनर, एक्स्ट्रा-कर्ली लैशेज, भरी हुई आई ब्रो और न्यूड लिप कलर कैरी किया है। अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने सफेद गजरे के बन हेयर स्टाइल कैरी किया है। जो वास्तव में उनके ट्रेडिशनल लुक को आकर्षित बना रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
