Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कंगना की तरह खुद को करना है स्टाइल तो देखें उनका विंटर एयरपोर्ट लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। इन दिनों कंगना अपनी फिल्म थलाईवी की तैयारियों में जुटी है। वैसे कंगना का बोल्ड अंदाज उनकी स्टाइलिंग में भी झलकता है। फिर चाहें बात इंडियन वियर सूट, साड़ी या लहंगे को पहनने की हो या फिर वेस्टर्न वियर में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करने की। उनका हर लुक बेहद ही यूनिक व स्टाइलिश होता है। हाल ही में कंगना एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। इस दौरान उनका मोनोक्रोमेटिक अंदाज यकीनन बेहद ही स्टनिंग लग रहा था। अगर विंटर में आप ट्रेवल कर रही हैं और एक स्टाइलिश अवतार कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में कंगना के लुक्स से आईडियाज लेना यकीनन अच्छा विचार है। तो चलिए देखते हैं कैसा था कंगना रनौत का विंटर मुंबई एयरपोर्ट लुक-

मोनोक्रोमेटिक लुक
कंगना ने एयरपोर्ट लुक में मोनोक्रोमेटिक लुक को अपनाया। इसके लिए उन्होंने ग्रे कलर की स्वेटशर्ट को पहना, जिस पर व्हाइट नॉटेड कॉलर्ड शर्ट लुक काफी अच्छा लग रहा था। इसके साथ कंगना ने चेकर्ड पेंसिल स्कर्ट को स्टाइल किया। अपने इस आउटफिट की लेयरिंग के लिए कंगना ने ग्रे कलर के ट्रेन्च कोट को चुना। जिसे उन्होंने शोल्डर पर कैरी किया था और यह देखने में बेहद ही स्टनिंग लग रहा था। वहीं फुटवियर में कंगना ने ब्लैक नी-हाई हील्ड बूट्स को स्टाइल किया। अपने इस लुक के साथ कंगना ने हैंड बैग कैरी किया।
वहीं उन्होंने फेस पर व्हाइट मास्क पहना था और हेयर्स में उन्होंने हाई बन बनाया, जो बेहद ही स्टाइलिश लग रहा था। मेकअप को कंगना ने अवॉयड ही किया। वैसे भी मास्क के कारण उनका फेस काफी हद तक कवर हो गया था। कंगना का यह एयरपोर्ट लुक यकीनन विंटर फैशन के नए गोल्स सेट कर रहा था। आपको कंगना का यह विंटर एयरपोर्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
