Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सोनम कपूर, करन जौहर और श्वेता नंदा ने अबूजानी और संदीप खौसला के लिए किया रैंप वॉक

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के तीसरे दिन कॉस्ट्यूम डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के लिए सोनम कपूर आहुजा, श्वेता नंदा और बॉलीवुड के डायरेक्टर करण जौहर ने रैम्पवॉक की। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा ने ट्रेडिशनल ड्रेस में रैंप पर खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

इस दौरान उन्होंने रेड घाघरा और चोली पहना हुआ था। इन्होंने अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए ड्रेस को पहन रखा था। बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइनर चिकनकारी सूट पहनकर रैम्पवॉक किया। क्रीम कलर के घेरदार कुर्ती पर गोल्डन और लाइट ब्लू कढ़ाई का काफी बारीक काम किया गया था।

सोनम कपूर इस ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस फैशन शो की थीम अबु जानी और संदीप खोसला ने हरिद्वार को आधार मानते हुए परंपरा और संस्कृति पर रखी।

इस मौके पर डायरेक्टर प्रोड्यूसर करण जौहर ने लाइट ब्लू कुर्ता पयजामा के ऊपर महरून कलर का लॉन्ग कोट पहनकर रैम्पवॉक किया। जिस पर फ्लोरल प्रिंट वर्क था। ट्रेडिशनल आउटफिट में करण जौहर काफी हेंडसम दिख रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
