Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मालविका की तरह समर्स में आप भी पहन सकती हैं फ्लोरल सूट
हाल ही में मालविका मोहनन ने अपने बीच लुक में कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कीं। इन तस्वीरों में मालविका वेस्टर्न वियर की जगह ब्यूटीफुल हैंड पेटिंड फ्लोरल सूट में नजर आ रही थीं। इस ट्रेडिशनल वियर में मालविका का लुक बस देखते ही बन रहा था। साथ ही वह अपकमिंग समर्स सीजन के लिए भी कुछ फैशन गोल्स सेट कर रही थीं। किसी छोटे गेट टू गेदर या फैमिली फंक्शन में मालविका के इस लुक के कैरी किया जा सकता है। तो चलिए देखते हैं कैसा था मालविका का यह सूट लुक-

इस लुक में मालविका मोहनन ने उर्वशी सेठी के लेबल पिचकारी से हैंड पेटिंड फ्लोरल सूट पहना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने डल ब्राउन कलर के कुर्ते को पिंक कलर में हाथ से पेंट किए हुए एप्रिकोट ट्यूलिप द्वारा एसेंट किया गया था। मालविका ने अपने कुर्ते को सादे फ्लेयर्ड पलाज़ो पैंट के साथ टीमअप किया था, जो उनके सूट लुक को और भी एलीगेंट व ग्रेसफुल टच दे रहा था। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए मालविका ने सूट के साथ एक शिफॉन दुपट्टे के साथ पेयर किया जिसे हैंड एंब्रायडिड गोटा वर्क किया गया था। मालविका के सूट की कीमत लगभग 16500 रूपए थी। भले ही यह थोड़ा महंगा है, लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि इस सूट में आपका लुक एकदम क्लासी लगेगा।

वहीं एसेसरीज में मालविका ने अपने लुक को मिनिमल रखा। उन्होंने अपने इस सूट लुक में स्टेटमेंट पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स को कैरी किया। वहीं मेकअप में उन्होंने पिंक लिप शेड और कंटूरेड चीकबोन्स लुक रखा। हेयर्स को उन्होंने मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया। मालविका का यह ओवरऑल सूट लुक बेहद ही एलीगेंट और गार्जियस था।
आपको मालविका मोहनन का यह फ्लोरल सूट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
