Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
विंटर में खुद को स्टाइल करने के लिए देखें तारा सुतारिया का यह एयरपोर्ट लुक
स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली तारा सुतारिया की फिल्मों ने भले ही परदे पर वह कमाल ना दिखाया हो, लेकिन उनका स्टाइल यंग गर्ल्स को काफी इंस्पायर करता है। वह चाहे इंडियन वियर कैरी करें या वेस्टर्न वियर, हर लुक को अपने ही अंदाज में कैरी करती हैं और यही कारण है कि गर्ल्स को उनका स्टाइल काफी पसंद आता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की खास बात यह है कि वह एक सिंपल व केजुअल आउटफिट को भी बेहद स्टाइलिश तरीके से पहनती है। हाल ही में वह ब्लू जींस विद ब्लैक टर्टलनेक क्रॉप स्वेटर में नजर आई। उनका यह लुक कंफर्टेबल व स्टाइल का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन था। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मरजावां एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड ब्लू के कॉम्बिनेशन को बतौर एयरपोर्ट लुक चुना हो। इससे पहले भी तारा ब्लैक टॉप विद ब्लू जींस लुक में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं तारा के इस विंटर एयरपोर्ट लुक में क्या था खास-

कुछ ऐसा था तारा का लुक
तारा के इस लेटेस्ट विंटर एयरपोर्ट लुक में बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के टर्टलनेक क्रॉप स्वेटर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया। इस स्वेटर में तारा का स्लिम लुक साफतौर पर नजर आ रहा था। इस क्रॉप्ड स्वेटर के साथ तारा ने डार्क वाश्ड ब्लू डेनिम को टीमअप किया था। तारा सुतारिया ने अपनी जीन्स के साथ Gucci ब्रांड की एक ब्लैक बेल्ट को भी स्टाइल किया। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए तारा ने ब्लैक शूज को कैरी किया, जो उन्हें एक स्पोर्टी लुक दे रहा था। वहीं एसेसरीज में तारा ने केवल रिंग पहनी। तारा ने फेस पर मास्क लगाया था और नो मेकअप लुक रखा था। वहीं हेयर्स में तारा ने बन बनाया।
केजुअल्स में तारा का यह लुक यकीनन काफी स्टाइलिश था। आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का यह विंटर एयरपोर्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications
