Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
किस ड्रेस के साथ कौन सा मास्क जचेगा? छोड़ दें इसकी चिंता- बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें टिप्स
कोरोना वायरस की वजह से फैशन जगत में काफी बदलाव आ गया है। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरुरी होता है। बाजार में हर तरह के फेस मास्क हैं। महिलाएं अपनी ड्रेस के अनुसार मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं।

मास्क पहनना बहुत जरुरी है लेकिन इसे आप स्टाइलिश तरीके से पहन सकती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपने आउटफिट के साथ मैचिंग मास्क पहन रही हैं। आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से टिप्स ले सकती हैं। चलिए जानते है ड्रेस के साथ मास्क को कैसे करना स्टाइल।

वन टाइम यूज मास्क
एक्ट्रेस और आम लोग सबसे ज्यादा वन टाइम यूज मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। वन टाइम यूज मास्क को किसी भी आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। आप इंडियन ड्रेस और वेस्टर्न ड्रेस के साथ यह मास्क पहन सकते हैं। इंडियन आउटफिट के साथ वन टाइम यूज मास्क सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। अगर आप कुर्ता और इंडियन ड्रेस पहन रहे है तो आप वन टाइम यूज मास्क पहन सकते है। एक्ट्रेस संजना सिंह और हिना खान ने नहीं भी वन टाइम यूज मास्क पहना हुआ है। वन टाइम यूज मास्क को बार बार चेहरे से नहीं हटाना चाहिए। वन टाइम यूज मास्क ब्लू और व्हाइट कलर के होते है। जींस टॉप पर व्हाइट मास्क बहुत अच्छा लगता है।

N95 मास्क
N95 मास्क ना सिर्फ कोरोना वायरस से बचाव करता है बल्कि एयर पॉल्यूशन से भी बचाव करता है। N95 मास्क को आप फंकी आउटफिट के साथ पहन सकती है। सोहा अल कान खान ने जींस और टॉप के साथ N95 मास्क का यूज किया है। कैजुअल ड्रेस में सोहा अली खान N95 मास्क में बहुत ही सुंदर लग रही हैं।

कॉटन मास्क
आजकल कॉटन प्रिटेंड मास्क बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं। कॉटन मास्क को साफ करके दोबारा यूज किया जा सकता है। कॉटन मास्क पहनने से स्किन पर किसी भी तरह की एलर्जी होने का नुकसान नहीं होता है। सारा अली खान ने सूट सलवार के साथ कॉटन का मास्क पहना हुआ हैं। आप भी इंडियन आउटफिट के साथ कॉटन का मास्क पहन सकती हैं।

ब्लैक मास्क
कैजुअल लुक के लिए आप ब्लैक मास्क पहन सकती हैं। सनी लियोनी और डैनियल वेबर ने अपने ब्लैक मास्क पहना हुआ हैं। आप नियॉन कलर की ड्रेस के सात ब्लैक कलर का मास्क यूज कर सकती हैं। कोरोना वायरस के इस दौर में डिफरेंट मास्क का यूज कर स्टाइलिश दिख सकते है।

फ्लोरल मास्क
मार्केट में की तरह के मास्क मिल रहे हैं। वहीं इन दिनों महिलाओं को फ्लोरल मास्क बहुत पसंद आ रहा हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फ्लोरल मास्क पहन रही है। टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी अपने ड्रेस के साथ मैचिंग का फ्लोरल मास्क पहना हुआ है। आप भी उनके इस स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications