Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बिग बॉस 14: रूबीना दिलैक के साड़ी लुक्स ने किया सबको दीवाना
छोटी बहू और शक्ति अस्तित्व के अहसास की जैसे टीवी के पॉपुलर शो में लीड रोल प्ले कर चुकी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं। वह बिग बॉस के इस सीजन में एक बेहद ही स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में सामने आई हैं। पहले दिन से ही रूबीना अपने विचारों को बेहद खुले रूप में सबके सामने रखती हैं और वह गेम को एक गेम की तरह ही लेती हैं। वैसे रूबीना का बिग बॉस गेम खेलने का अंदाज जितना बेहतरीन है, ठीक उसी तरह वह घर के अंदर रहते हुए फैशन के नए गोल्स भी सेट कर रही हैं। यह बात इसी से जाहिर होती है कि पिछले दिनों जब रूबीना ने एक्वाग्रीन साड़ी को कैरी किया था, तो राहुल वैद्य जिससे रूबीना की कभी नहीं बनी, उन्होंने भी जैस्मीन भसीन से कहा था कि रूबीना आज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बताते हैं कि रूबीना के इस साड़ी लुक में ऐसा क्या था खास-

कुछ ऐसा था रूबीना का लुक
रूबीना ने अपने लुक को बेहद ही मिनिमल रखा था, जिसमें वह बेहद एलीगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रही थीं। रूबीना ने स्वाति नरूका द्वारा डिजाइन की गई कली ब्रांड एक्वा ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की थी। यह प्योर शिफॉन साड़ी थी, जिसपर हैंडप्रिंटेड व्हाइट डेज़ी थे। इस लाइटवेट साड़ी के साथ रूबीना ने स्लीवलेस क्रेप ब्लाउज को टीमअप किया था। सिंपल होने के बावजूद भी यह ब्लाउज काफी खूबसूरत लग रहा था। इस साड़ी के साथ रूबीना ने बेलोफ़ॉक्स ब्रांड ने डीप ग्रीन लीफ पैटर्न स्टेटमेंट ईयररिंग्स को कैरी किया था। वहीं अगर मेकअप की बात की जाए तो रूबीना ने मेकअप को बेहद ही लाइट रखा था। उन्होंने आईज को न्यूड रखा, जबकि लिप्स पर मैट पिंक शेड व चीक्स पर पिंक ब्लश अप्लाई किया।

आप भी कर सकती हैं कैरी
अगर आपको रूबीना का यह साड़ी लुक पसंद आया है तो आप इसे बेहद आसानी से कैरी कर सकती हैं। दरअसल, रूबीना द्वारा कैरी की गई इस साड़ी की कीमत महज 4999 रूपए है। ऐसे में आप भी रूबीना की तरह यह सिंपल व ब्यूटीफुल साड़ी कैरी करके दूसरों की तारीफ बटोर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
