Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
एथनिक वियर लवर फ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट है हिना खान का यह रेड एंड व्हाइट कुर्ता सेट
क्रिसमस सेलिब्रेशन तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक एक-दूसरे को गिफ्ट ना दिया जाए। इस खास त्योहार पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच उपहार का आदान-प्रदान होता है। हो सकता है कि आप भी अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए कोई क्रिसमस गिफ्ट लेने का सोच रही हों, लेकिन आपको कुछ समझ ना आ रहा हो। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपकी फेंड एथनिक वियर को पहनना काफी पसंद करती है तो ऐसे में आप टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान के लेटेस्ट लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर रेड एंड व्हाइट कुर्ता सेट के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं। आप भी हिना के इस कुर्ता सेट को बतौर क्रिसमस गिफ्ट अपनी फ्रेंड को दे सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कैसा था हिना का लुक-

ऐसा था हिना का लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान ने इस लुक में फुल स्लीव्स स्वीटहार्ट नेकलाइन व्हाइट फ्लेयर्ड कुर्ता पहन रखा था। इस कुर्ते पर लाल धागे से लीफ पैटर्न को उकेरा गया था, जो लगभग एक मिनी क्रिसमस ट्री की तरह नजर आ रहे थे। इस लूज कुर्ते में रफल्स डिटेल्ड स्ट्राइप पैटर्न इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। हिना खान ने इस कुर्ते को व्हाइट प्लाजो पैंट के साथ टीमअप किया था। इस प्लाजो पैंट पर व्हाइट थ्रेड के साथ एंब्रायडरी की गई थी। अपने इस कुर्ता सेट लुक के साथ हिना ने फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल को पहना। वहीं एसेसरीज में हिना ने सिल्वर-टोंड एथनिक इयररिंग्स, मेटालिक बैंगल्स और रिंग को कैरी किया।
वहीं अगर मेकअप की बात हो तो हिना ने मेकअप को मिनिमल लुक दिया। हिना ने मैट रेड लिप्स लुक के साथ आईज को न्यूड रखा और आईब्रो को फिल किया। वहीं हेयर्स में हिना ने लो लूप्ड बन बनाया।
अगर हिना खान का यह कुर्ता स्टाइल आपको पसंद आया हो तो जल्दी से इसे खरीदिए और क्रिसमस पर अपनी बेस्ट फ्रेंड को गिफ्ट कीजिए।



Click it and Unblock the Notifications
