Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
कैसे फैशन में छा गया मस्टर्ड कलर हर जगह
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि मस्टर्ड कलर के आउडफिट्स आपको कैसे बनाएंगे स्टाइलिश
फैशन के इस दौर में लड़का हो या लड़की ट्रैंड्स के मुताबिक ही उनके लिए जो बेहतर है उसका चुनाव करते हैं फिर चाहे बात हेयरस्टाइल, फुटवियर, ज्वैलरी, या फिर आउटफिट की ही क्यों ना हो। क्योंकि लड़कियों के आउटफिट्स में आए दिन बदलाव होते रहते हैं। जिससे ये तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि अब आप अपने फैशन में किस कलर को शामिल करें। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आप अपने फैशन में मस्टर्ड कलर की कौन सी चीजें इस्तेमाल कर सकती हैं।

1- वैस्टर्न आउटफिट्स
वैस्टर्न आउटफिट्स में आप मस्टर्ड कलर के शॉट ड्रेसिस, फ्लोरल लैंथ और टॉप को पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। यकीन मानिए मस्टर्ड कलर आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देगा।

2- इंडियन आउटफिट्स
इंडियन ड्रेस में मस्टर्ड कलर का आउटफिट काफी अच्छा लगता है। साड़ी से लेकर अनारकली और पटियाला सूट तक हर आउटफिट में आप मस्टर्ड कलर को ट्राई कर सकती हैं। ये कलर आपको स्टाइलिश तो बनाएगा ही साथ ही इससे आपकी खूबसूरती में और ज्यादा निखार भी आ जाएगा।

3- मस्टर्ड ज्वैलरी भी है बेस्ट
आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए मस्टर्ड कलर की ज्वैलरी का भी चुनाव कर सकती हैं। जिसमें रिंग्स, एयररिंग्स या फिर नैकपीस शामिल हैं जो आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

4- पर्स बनाएगा आपको स्टाइलिश
किसी पार्टी में अपना फैशनेबल और ग्लैमरस अंदाज दिखाने के लिए आप मस्टर्ड कलर के पर्स को भी कैरी कर सकती हैं। अगर ये पर्स आपकी ड्रेस और ज्वैलरी से मैच करती है तो ये आपके लिए और भी अच्छी बात है।

5- फुटवियर
बार-बार ब्लैक, व्हाइट और ब्राउन कलर के फुटवेयर्स पहनकर आप बोर हो गईं हैं तो आप मस्टर्ड कलर के फुटवेयर्स को भी अपने फैशन में शामिल कर सकती हैं। इससे आपका लुक ग्लैमरस लगेगा ।



Click it and Unblock the Notifications
