Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सामंथा अक्किनेनी प्रिंटेड आउटफिट या रकुल प्रीत सिंह की फ्लोरल ड्रेस किसका लुक है बेस्ट
हाल ही में एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्राफिक प्रिंटेड आउटफिट में कई सारी तस्वीरें पोस्ट कीं। सामंथा ने यह लुक खासतौर पर सैमजैम शो के लिए कैरी किया था। सामंथा का यह लुक बेहद स्टनिंग था। वहीं दूसरी ओर, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी सैमजैम शो का हिस्सा बनीं और इस शो के लिए उन्होंने फ्लोरल ड्रेस को चुना। येलो कलर की इस फ्लोरल ड्रेस में रकुल का लुक बेहद ही रिफ्रेशिंग था। यकीनन दोनों ही एक्ट्रेस का लुक बेहद ही ब्यूटीफुल और स्टाइलिश था और वह फैशन के नए गोल्स सेट कर रही थी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दोनों ही एक्ट्रेस से लेटेस्ट लुक्स के बारे में बता रहे हैं-

सामंथा अक्किनेनी इन ग्राफिक प्रिंटेड सेपरेट्स
सामंथा अक्किनेनी ने अपने लेटेस्ट लुक में मल्टीकलर ग्राफिक प्रिंटेड सेपरेट्स को कैरी किया। साक्षी और किन्नी ब्रांड द्वारा डिजाइन किए गए इस मल्टीकलर आउटफिट में व्हाइट सर्कल्स और अन्य पैटर्न को शामिल किया गया। इस वन स्लीव्स टॉप में ऐसमेट्रिकल हेम और वन साइड रफल्स डिटेलिंग की गई हैं। अपने इस आउटफिट के साथ सामंथा ने थिन बैंड टाइप बेल्ट उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रही थी। सामंथा ने मल्टीकलर टॉप के साथ हाई वेस्ट लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट को टीमअप किया। सामंथा के इस लुक को प्रीतम जुक्कलर द्वारा स्टाइल किया गया। अपने इस आउटफिट को एसेसराइज करने के लिए सामंथा ने मल्टीपल व्हाइट कलर स्टड का सहारा लिया। वहीं मेकअप को सामंथा ने काफी सटल रखा। आईज में ब्लू कलर आईलाइनर उनकी आईज को बेहद खूबसूरती के साथ डिफाइन कर रहा था। वहीं लोअर लैश लाइन पर सामंथा ने काजल को हल्का स्मज लुक दिया। वहीं लिप्स में सामंथा ने लाइट ब्राउन शेड को कैरी किया। हेयर्स में सामंथा ने साइड पार्टिंग के साथ उन्हें हल्का सा टक किया व हेयर स्ट्रैन्ड्स को वेव्स लुक दिया।

रकुल प्रीत सिंह येलो फ्लोरल ड्रेस
रकुल प्रीत सिंह ने इस लुक में साक्षी खेतपाल द्वारा डिजाइन की गई स्लीवलेस हैल्टर नेक, लाइट येलो फ्लेयर्ड ब्रीज़ी ड्रेस को कैरी किया। इस ड्रेस में डार्क येलो व ब्राउन ह्यूड फ्लोरल प्रिंट को शामिल किया गया। वहीं इस आउटफिट का रफल्स बार्डर इस ड्रेस को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था। रकुल के इस लुक को नीरजा कोना द्वारा स्टाइल किया गया। रकुल ने अपने लुक को न्यूड हील्स के साथ कंप्लीट किया। वहीं एसेसरीज में रकुल ने द ट्रिंकहॉलिक लेबल के व्हाइट पर्ल डिटेलिंग के साथ गोल्ड टोन्ड ईयररिंग्स को कैरी किया। मेकअप को रकुल ने बेहद ही लाइट रखा और हेयर्स में मिडिल पार्टिंग के साथ लो पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाया।
आपको दोनों एक्ट्रेस में से किसका लुक ज्यादा अच्छा लगा, यह हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।



Click it and Unblock the Notifications