Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
स्वेटर को ऑफिस में करना है कैरी तो इन स्टाइलिंग टिप्स की लें मदद
अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है और ऐसे में आपने भी स्वेटर पहनना शुरू कर दिया होगा। स्वेटर एक ऐसा विंटर वियर है, जिसे आमतौर पर केजुअल्स में ही पहना जाता है। हालांकि अगर आप चाहें तो बढ़ती ठंड में इसे ऑफिस में भी पहन सकती हैं। अमूमन घर से बाहर निकलते समय अधिक ठंड लगती है और इसलिए ठंड से बचने का एक बेहतर उपाय है स्वेटर पहनना। हालांकि ऑफिस में स्वेटर पहनते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि आप अपने प्रोफेशनल लुक को यूं ही बरकरार रख सकें। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि ऑफिस में स्वेटर को किस तरह करें कैरी-

करें लेयरिंग
ऑफिस में स्वेटर पहनने का एक बेहतरीन तरीका है इसकी लेयरिंग करना। मसलन, आप शर्ट विद जींस लुक के साथ स्वेटर की लेयरिंग कर सकती हैं। यह एकदम चिक लुक देता है। हालांकि स्वेटर की लेयरिंग करते हुए एक स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप शर्ट की स्लीव्स को हल्का सा बाहर निकालकर उसे स्वेटर से मोड़ लें।

थ्री फोर्थ पैंट के साथ करें स्टाइल
यह भी स्वेटर को स्टाइल करने का एक बेहतरीन तरीका है। इस लुक में आप प्रिंटेड स्वेटर के साथ थ्री फोर्थ पैंट को स्टाइल करें। इस तरह की पैंट आपके आउटफिट में लेंथ को एड करते हैं। साथ ही आपको एक रिलैक्स्ड लुक देते हैं। इस तरह से स्वेटर को स्टाइल करते हुए आप ऑफिस में तो कैरी कर ही सकती हैं, वहीं आउटिंग के लिए भी यह स्वेटर को स्टाइल करने का अच्छा ऑप्शन है।

स्वेटर विद जैकेट लुक
इस तरह स्वेटर को स्टाइल करने का लाभ यह है कि यह आपको प्रोफेशनल लुक तो देता है ही, साथ ही कड़कड़ाती ठंड से भी बचाता है। इसके लिए आप प्लेन व्हाइट स्वेटर को बेस की तरह पहनें और फिर उसके उपर आप कलर्ड जैकेट को पहन सकती हैं। आप शार्ट जैकेट से लेकर लॉन्ग जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको एक मॉडर्न व स्टाइलिश लुक देगा। ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाने का यह अच्छा ऑप्शन है।

ओवरसाइज्ड स्वेटर विद कूलाट्स
कूलाट्स वर्क फैशन में एसेंशियल है और आप इन्हें शर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन जब ठंड का मौसम हो तो आप कूलाट्स को शर्ट की जगह ओवरसाइज्ड स्वेटर के साथ पेयरअप करके पहनें और एक स्टाइलिश प्रोफेशनल लुक पाएं।

स्वेटर विद स्कर्ट
अगर आप ऑफिस में स्वेटर पहनकर एक एलीगेंट लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो आपको यह स्टाइल ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आप व्हाइट या रेड स्वेटर पहनकर उसके उपर स्कर्ट पहनें। स्वेटर के उपर आप पेंसिल स्कर्ट या स्कर्ट टीमअप कर सकती हैं। वहीं आप इसके साथ स्टॉकिंग्स को भी टीमअप कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
