Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी का यह जंपसूट स्टाइल सेट कर रहा है न्यू फैशन गोल्स
साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने परदे पर कई तरह के किरदारों को निभाया है, लेकिन अगर रियल लाइफ की बात की जाए तो सामंथा एक बेहद ही स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। उनका स्टाइलिश सेंस किसी भी टॉप बॉलीवुड हीरोइन को टक्कर दे सकता है। हाल ही में जब सामंथा ने अपने मालदीव्स हॉलिडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, तो यकीनन उनका लुक बस देखते ही बन रहा था। वैसे बात चाहे इंडियन वियर की हो या वेस्टर्न वियर की, सामंथा हर आउटफिट बेहद ही बेहतरीन तरीके से पहनती हैं। हाल ही में वह जंपसूट में नजर आई और हर बार की तरह इस बार भी वह फैशन के नए गोल्स सेट कर रही थीं। इस डिककंस्ट्रक्टेड जंपसूट में सामंथा यकीनन लेडी बॉस लग रही हैं। तो चलिए जानते हैं सामंथा अक्किनेनी के इस लेटेस्ट लुक के बारे में-

कुछ ऐसा था लुक
इस लुक में सामंथा ने ब्रिक रेड कलर का डिककंस्ट्रक्टेड जंपसूट पहना है। नोटबुक ब्रांड के इस पिन स्ट्राइप स्टाइल के जंपसूट में थिन बैंड स्टाइल बेल्ट बेहद ही स्टाइलिश लग रही है। इस स्लीवलेस वाइड लेग जंपसूट के साथ सामंथा ने RISN ब्रांड के गोल्ड टोन्ड चंकी ईयररिंग्स कैरी किए हैं।

मेकअप और हेयर लुक
वहीं इस जंपसूट में सामंथा के मेकअप लुक की बात की जाए तो सामंथा ने मोनोक्रोमेटिक मेकअप किया है। मतलब, उन्होंने आईशैडो व लिपस्टिक में एक ही कलर कैरी किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-जोन को हाईलाइट किया है। आई मेकअप में उन्होंने फॉल्स लैशेज की जगह मस्कारा का इस्तेमाल किया है, जिससे उनकी आईज नेचुरली काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। वहीं सॉफ्ट ब्लश उनके लुक में एक फ्रेशनेस एड कर रहा है। वहीं हेयर्स में सामंथा ने मिडिल पार्टिंग के साथ लाइट कर्ल्स लुक दिया है।

महंगा नहीं है जंपसूट
आमतौर पर एक्ट्रेसेस के आउटफिट को देखकर महिलाओं को यह लगता है कि वह कभी भी उसे कैरी नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनके आउटफिट ब्रांडेड होने के कारण काफी महंगे होंगे। अमूमन एक्ट्रेस के आउटफिट की कीमत लाखों में होती है। लेकिन अगर आपको सामंथा का यह जंपसूट लुक पसंद आया है तो आप इसे पहनने पर विचार कर सकती हैं। दरअसल, इस आउटफिट की कीमत करीबन 11700 रूपए है।
तो फिर देर किस बात की, बस इस डिककंस्ट्रक्टेड जंपसूट में इनवेस्ट कीजिए और फ्लॉन्ट करें अपना स्टाइल।



Click it and Unblock the Notifications
