Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
सलवार सूट में जा रही है ऑफिस तो रखें इन बातों का ख्याल
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि ऑफिस में सलवार सूट पहनकर जाने पर आपको किन बातों का ख्याल रखना है।
वैसे देखा जाए तो आज के समय में महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस को ज्यादा महत्व देती है। क्योंकि वो शायद इनमें खुद को ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करती हैं। लेकिन कई महिलाओं को जीन्स टॉप से ज्यादा सलवार सूट पहनना काफी पसंद होता है। सूट काफी कम्फर्टेबल होते हैं और आप इन्हें आसानी से कैरी कर सकती है। लेकिन बात अगर ऑफिस में पहनकर जाने वाले कपड़ों की हो तो आप वेस्टर्न ड्रेस के अलावा सूट पहनकर भी ऑफिस जा सकती है।
लेकिन उसके लिए भी आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप अपने ऑफिस में सूट सलवार पहनती हैं तो ऐसे में आपको कौन सी बातों का हमेशा ख्याल रखना है।

1. बड़ा ना हो गले का साइज
अगर आप ऑफिस में सूट पहनकर जा रही हैं तो इस बात का ख्याल जरुर रखें कि जो सूट आपने पहना है कि कहीं उसका गला ज्यादा बड़ा या डीप तो नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑफिस आपके काम करने की जगह है, वहां पर पुरुष भी आपके साथ काम करते हैं। इससे आपकी पर्सनेलिटी खराब हो सकती है। इसलिए हो सके तो बड़े गले वाले सूट पहनकर ऑफिस ना जाएं।

2. ज्यादा टाइट ना हो सूट
अक्सर महिलाएँ ऑफिस जाते समय काफी टाइट सूट पहन लेती हैं । अगर आप भी ऐसा करती है जो थोड़ा सावधान हो जाइये। क्योंकि सूट ज्यादा हुआ तो ऐसे में आप 9 घंटे ऑफिस में नहीं बैठ पाएंगी और पूरे समय खुद असहज महसूस करेंगी। इसलिए आप जो भी सूट पहने वो थोड़ा लूज होना चाहिए । जिससे आपके काम में खलल ना पड़ें।

3. प्लाजो या पजामी सूट भी है बेहतर
रोज-रोज सलवार सूट पहनकर भी ऑफिस जाना थोड़ा बोरिंग हो जाता है इसलिए जब भी आप सूट से बोर हो जाएँ तो ऐसे में प्लाजो या पजामी सूट भी आप ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको बेहतर लगेगा और आपका फैशन भी हो जाएगा।

4. हल्के रंगों का करें चुनाव
आपको एक बात और ध्यान रखने की जरुरत है कि ऑफिस पहनकर जाने के लिए आप हो सकें तो हल्के रंग के ही सूट का चुनाव करें। लेकिन हैवी प्रिंट्स और शिमर वाले रंगों के सूट पहनकर ऑफिस जाने से बचें।

5. स्लीवलेस सूट पहनने से बचें
इसके अलावा, आप ऑफिस में स्लीवलेस सूट पहनने से बचें। आप इसकी बजाय आधी या पूरी बाजू वाले सूट को पहनकर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
