Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
असम में 2 महीने में मिले 424 जापानी इंसेफेलाइटिस के केसेज, 32 हुई मौतें, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी
असम में जापानी एंसेफिलाइटिस तेजी से फैल रहा है। जून और जुलाई में इस बीमारी के 424 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 32 लोगों की जान जा चुकी है। वैसे आपको बता दें कि जापानी एंसेफिलाइटिस मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी है, यह बीमारी जापानी एंसेफिलाइटिस वायरस से होती है, जो एशिया के कई देशों में पाया जाता है।
जब मच्छर इस वायरस से संक्रमित हो जाते हैं और फिर किसी इंसान को काटते हैं, तो यह वायरस उस इंसान के शरीर में चला जाता है और उसे बीमार कर देता है।

कैसे फैलती है यह बीमारी?
जापानी एंसेफिलाइटिस मच्छरों के जरिए फैलती है, जो आमतौर पर संक्रमित सूअर या पक्षियों के संपर्क में आने के बाद इंसानों को काटते हैं। जिन इलाकों में जलभराव, धान के खेत, या गंदगी होती है। मच्छर इन जगहों पर तेजी से पनपते हैं और इस बीमारी का खतरा मंडराता है।
जापानी एंसेफिलाइटिस के लक्षण
इस बीमारी के लक्षण शुरुआत में हल्के हो सकते हैं, लेकिन कुछ दिनों में ये गंभीर रूप ले सकते है।
- अचानक बहुत तेज बुखार आना।
- सिर में तेज दर्द महसूस होना।
- बार-बार उल्टी आना या मतली महसूस होना।
- दिमाग में सूजन आने की वजह से बेहोशी, दौरे या बोलने-समझने में दिक्कत हो सकती है।
ये लक्षण शुरुआत में मामूली से लगते हैं मगर बीमारी बढ़ने की वजह से लक्षण गंभीर हो सकते हैं और मरीज की जान को खतरा हो सकता है।
जापानी एंसेफिलाइटिस से बचाव
मच्छरदानी का उपयोग करें और मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल करके बचाव करें।
- मच्छर न पनपे इसलिए घर के आस-पास पानी जमा न होने दें।
- इस बीमारी से बचने के लिए टीका उपलब्ध है।
ये सावधानी बरतें
जापानी एंसेफिलाइटिस एक गंभीर बीमारी है, यह बच्चों में खासकर फैलती है। सही जानकारी और सावधानी से इस बीमारी से बचा जा सकता है। अगर आपको इस बीमारी से जुडा कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस बीमारी से बचने के लिए मच्छरों से बचाव करें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। और खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications