Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
पांव में दिखने वाली ये नीली नसें सिर्फ सर्जरी से ही जाती है, वैरिकोज से जुड़ी इन 5 गलत बातों का जानें सच
Myths About Varicose Veins : वैरिकोज वेन्स अक्सर सूजी औैर उभरी हुई नसों के रूप में पांव में दिखाई देने वाली नीले या हरे रंग की नसें हैं, जिनमें अक्सर दर्द महसूस होता है। ये समस्या खासतौर पर महिलाओं में बहुत आम है। लगभग 25 फीसदी वयस्क वैरिकोज वेन्स की समस्या से ग्रस्त हैं और अधिकतर मामलों में वैरिकोज वेन्स टांगों को प्रभावित करती है।
वैरिकोज को लेकर भी लोगों कई तरह की भ्रामक बातें फैली हुई है। कई लोगों को लगता है कि ये समस्या सिर्फ महिलाओं में होती है। इसके अलावा ये समस्या का इलाज सिर्फ सर्जरी ही है। आइए जानते हैं वैरिकोज से जुड़े मिथक और इनकी सच्चाई।

सिर्फ महिलाओं को ही होता है?
वैरिकोज वेंस महिलाओं में आम है, लेकिन ये पुरुषों को भी ये हो सकती हैं और कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यह समस्या समान रुप से प्रभावित करती हैं। यह समस्या जेनेटिक रुप से भी आपको प्रभावित करती है।
एक्सरसाइज से वैरिकोज नसें बदत्तर हो जाती है?
ये एक मिथक है। एक्सरसाइज करने से पांवों में नसों का दबाव कम पड़ता है। जिससे वैरिकोज नसों का निर्माण कम होना चाहिए। एक्सरसाइज के दौरान पैरों में दर्द कुछ रोगियों में हो सकता है। यह अक्सर धमनी रोग से जुड़ा होता है, लेकिन यह रक्त के थक्कों या असामान्यताओं के परिणामस्वरुप नस में रुकावट से भी जुड़ा हो सकता है।
केवल वृद्ध वयस्कों को ही वैरिकोज नसें होती है?
वैरिकोज नसें 50 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों में अधिक आम हैं, बच्चों, किशोरों और युवा वयस्कें में भी ये हो सकती हैं। एक अध्ययन के अनुसार 40 से 49 वर्ष की आयु की महिलाओं में वैरिकाज नसें विकसित होने का खतरा सबसे अधिक होता है।
वैरिकोज नसों को हटाने के लिए सर्जरी करनी होगी
यह भी मिथक है कि वैरिकोज नसों को घरेलू तरीके से मैनेज किया जा सकता है। जैसे- कंप्रेसन, डेली एक्सरसाइज, डाइट में नमक की कमी, वेटलॉस करके। अगर ये समस्या ज्यादा होती है, तो आमतौर पर नस को हटाकर शिरापरक दबाव के नियंत्रण की आवश्यकता होगी। इन प्रकियाओं को न्यूनतम एनेस्थीसिया के साथ एक आउट सेटिंग करके भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications