Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एंटोन सिंड्रोमः जिसमें लोग जानते ही नहीं कि वे अंधे हैं
Anton Syndrome: एंटोन सिंड्रोम एक ऐसी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इसे एंटोन-बाबिन्स्की सिंड्रोम भी कहा जाता है और यह बेहद जी दुर्लभ स्थिति है, जिसमें व्यक्ति अंधे होने के बाद भी अपनी दृष्टि हानि से इनकार करता है।
एंटोन सिंड्रोम वाले व्यक्ति इसके सभी सबूत या प्रमाण होने के बावजूद भी विजन लॉस से इनकार कर सकते हैं या उससे अनजान हो सकते हैं। वे इस बात को जानते ही नहीं है या फिर वे मानने से इनकार करते हैं कि उन्हें दिखाई नहीं देता। उनके इस व्यवहार के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एंटोन सिंड्रोम के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

एंटोन सिंड्रोम क्या है?
एंटोन सिंड्रोम को एंटोन-बाबिन्स्की सिंड्रोम के रूप में भी जाना जाता है। यह एक बेहद ही दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है। इसकी विशेषता विजन एनोसोग्नोसिया है, जिसका अर्थ है कि इस सिंड्रोम वाले व्यक्ति अपने विजन लॉस से अनजान हैं। विजन लॉस होने के बावजूद भी एंटोन सिंड्रोम वाले लोग अक्सर अपने अंधेपन से इनकार करते हैं या उससे अनजान होते हैं। इस सिंड्रोम का नाम ऑस्ट्रियाई न्यूरोलॉजिस्ट गेब्रियल एंटोन और फ्रांसीसी न्यूरोलॉजिस्ट जोसेफ बेबिंस्की के नाम पर रखा गया है।
एंटोन सिंड्रोम के लक्षण
एंटोन सिंड्रोम का मुख्य लक्षण विज़ुअल एनोसोग्नोसिया है, जहां मरीज़ अपने अंधेपन से इनकार करते हैं या अपनी देखने की क्षमता के बारे में गलत धारणाएं रखते हैं। वे जान-बूझकर ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं, जिसमें वे यह जता सकें कि वे सामान्य रूप से देख सकते हैं, भले ही उन्हें विजन लॉस की समस्या हों। हालांकि, उनमें विजन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे वस्तुओं, लोगों या पर्यावरण को पहचानने में कठिनाई। यहां तक कि वे अपने परिवेश के बारे में झूठी या काल्पनिक व्याख्याएं भी कर सकते हैं।
एंटोन सिंड्रोम के कारण
एंटोन सिंड्रोम आम तौर पर मस्तिष्क के ओसीसीपिटल लोब के नुकसान से जुड़ा होता है। इस डैमेज के कई कारण हो सकते हैं। मसलन-
• ओसीसीपटल लोब में स्ट्रोक के कारण डैमेज हो सकता है और बाद में विजन लॉस हो सकता है।
• कई बार सिर पर चोट लगने के कारण भी ओसीसीपटल लोब को नुकसान होता है और व्यक्ति को एंटोन सिंड्रोम हो सकता है।
• ब्रेन ट्यूमर भी ओसीसीपटल लोब में ट्यूमर दबाव डाल सकते हैं। जिससे विजुअल प्रोसेसिंग एरिया को नुकसान पहुंच सकता है।
• हाइपोक्सिया के कारण भी एंटोन सिंड्रोम हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमंे मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, फिर चाहे वह कार्डियक अरेस्ट या अन्य कारकों के कारण हो। इससे ओसीसीपिटल लोब को नुकसान पहुंच सकता है।
एंटोन सिंड्रोम को डायग्नोस कैसे किया जाए
रोगी की विजन लॉस के बारे में जागरूकता का आकलन करने और उसकी स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए न्यूरोलॉजिकल टेस्ट व इंटरव्यू आदि किए जाते हैं। अमूमन एंटोन सिंड्रोम का पता लगाने के लिए ब्रेन इमेजिंग, जैसे सीटी स्कैन या एमआरआई आदि की मदद ली जा सकती है।
एंटोन सिंड्रोम का इलाज कैसे किया जाए
एंटोन सिंड्रोम के लिए कोई विशेष इलाज नहीं है, लेकिन इसके कारण पर फोकस करके स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है। मसलन, स्ट्रोक, चोट, या ओसीसीपिटल लोब को नुकसान के लिए जिम्मेदार ट्यूमर को समझकर उसका इलाज करने की कोशिश करना। इसके लिए कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। मसलन-
• ऑक्यूपेशनल थेरेपी की मदद से व्यक्ति को कुछ स्ट्रैटेजी सिखाई जाती हैं, जिससे वह विजन लॉस के साथ भी अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी सकता है।
• कांउसिलिंग के जरिए पेशेंट व उसके परिवार को इस सिंड्रोम से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलती है।
• विजन लॉस रेंज के आधार पर, व्यक्तियों को मैग्नीफायर या अन्य उपकरण दिए जाते हैं, जिससे वे अधिक बेहतर तरीके से देख सकें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
