Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Asian Tiger Mosquito: इस मच्छर के काटने से कोमा में जा सकता है व्यक्ति

भारत में मच्छर से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय किए जाते हैं। जिसका कारण है मच्छरों के कारण होने वाली गंभीर बीमारियां जैसे, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया। ये बीमारियां इतनी गंभीर होती है जिसके कारण कई बार मरीजों की मौत भी हो जाती है। लेकिन अब एक एशियन टाइगर मच्छर के काटने से अलग तरह की बीमारी सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मच्छर के काटने से जर्मनी में एक 27 साल का युवक कोमा में चला गया। इतना ही नहीं उस व्यक्ति के पैर की दो उंगलियों को भी काट कर उसके शरीर से अलग करना पड़ा। आखिर क्या है ये एशियन टाइगर मच्छर, आइए जानें इसके बारे में...
जानवरों का भी खून पीता है ये मच्छर
एशियन टाइगर मच्छर रात के साथ दिन में भी लोगों को काटते हैं। आम मच्छर सिर्फ इंसानों का खून पीते हैं, लेकिन ये मच्छर इंसानों के साथ जानवरों का भी खून पीते हैं। जिस कारण इन्हें जंगल का मच्छर भी कहा जाता है। ये आमतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। लेकिन धीरे-धीरे इसका फैलाव यूरोपीय देशों के साथ अमेरिका में भी होने लगा है।
भारत में इन बीमारियों का मुख्य कारण
जीका वायरसः एशियन टाइगर मच्छर की वजह से इंडिया में जीका वायरस जैसी गंभीर बीमारी पैदा हुई है। प्रेग्नेंट महिलाओं को अगर ये बीमारी हो जाएं, तो इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे को होता है।
वेस्ट नाइल बुखार
इस बीमारी में बुखार के साथ सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, उल्टी, रेशेज होते हैं। ये बीमारी सीधे आपके दिमाग पर असर डालता है।
ईस्टर्न इक्वाइन इन्सेफेलाइटिस
यह बीमारी मनुष्यों से ज्यादा घोड़ों में पाई जाती है। एशियन टाइगर मच्छर के काटने से ही ये बीमारी होती है। कई बार यह बीमारी जान का खतरा भी बन जाती है। 10 प्रतिशत मरीज ही इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो पाते हैं।
डेंगू
आमतौर पर डेंगू एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। लेकिन ये मच्छर भी भारत में डेंगू का कारण बनते हैं। ज्यादातर उत्तर पूर्वी और रुरल एरिया में डेंगू की बीमारी फैलती है। इस बीमारी में ब्लीडिंग, मेटाबॉलिक एसीडॉसिस जैसे लक्षण देखने को मिलता है।
चिकनगुनिया
इस मच्छर के कारण चिकनगुनिया बीमारी भी हो सकती है। इसके लक्षण में जोड़ों में दर्द, बुखार, कमजोरी आम बात है। लेकिन ये डेंगू से कम गंभीर होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
