Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
Babugosha vs Nashpati: नाशपाती समझकर बब्बूगोशा तो नहीं ले आए? खरीदते हुए पहचानने के 5 आसान तरीके
Babugosha vs Nashpati : बरसात के मौसम में बाजार में दिखने वाले दो खास फल, नाशपाती और बब्बूगोशा दिखने में इतने मिलते-जुलते हैं कि लोग अक्सर दोनों को एक ही समझ लेते हैं। कई बार लोग बब्बूगोशा को नाशपाती समझकर खरीद लेते हैं, तो कभी नाशपाती को बब्बूगोशा मान बैठते हैं। हालांकि, ये दोनों फल कई मायनों में एक-दूसरे से अलग हैं। ये न सिर्फ स्वाद, रंग, आकार और दाम में भिन्न होते हैं, बल्कि इनके छिलकों में भी खास अंतर होता है।
नाशपाती का छिलका सख्त और स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है, जबकि बब्बूगोशा का छिलका मुलायम और स्वाद में पूरी तरह मीठा होता है। दोनों ही पीयर फ्रूट की फैमिली से आते हैं और बरसात के मौसम में खूब मिलते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों में फर्क कैसे करें और सेहत के लिहाज से कौन सा फल है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद।
बाजार में फलों की खरीदारी करते समय अक्सर लोग बाबूगोशा और नाशपाती को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। दोनों ही फल आकार और रंग में एक जैसे दिखते हैं, लेकिन कई मायनों में इन दोनों के बीच फर्क होता है। स्वाद, पोषण और फायदे के लिहाज से भी दोनों अलग-अलग असर डालते हैं।

आइए जानते हैं बाबूगोशा और नाशपाती के बीच के पांच अहम अंतर और इनसे जुड़े सेहतमंद फायदे।
बाबूगोशा के फायदे
बाबूगोशा में भरपूर फाइबर और विटामिन C पाया जाता है। इसमें मौजूद पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और डायरिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, इसका सेवन वजन कम करने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने और हृदय रोगों के खतरे को घटाने में भी सहायक है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
नाशपाती के फायदे
नाशपाती में भी फाइबर, विटामिन C और K, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को ऊर्जा देने वाला फल है क्योंकि इसमें फैट की मात्रा तुलनात्मक रूप से अधिक होती है। इसके गूदे में रेशा नहीं होता, जिससे यह पचाने में आसान होता है। नाशपाती आंतों की कार्यक्षमता को बढ़ाती है और अमाशय को आराम देती है। पेट के फोड़े या छालों में भी यह राहत देती है।
1. छिलके और बनावट में अंतर
बाबूगोशा और नाशपाती को पहचानने का सबसे आसान तरीका है उनके छिलके को देखना। बाबूगोशा का छिलका बेहद मुलायम और पतला होता है, जिसे आसानी से छिलने की जरूरत नहीं पड़ती। इसे आप छिलके समेत खा सकते हैं। नाशपाती का छिलका थोड़ा सख्त और मोटा होता है, जिसे आमतौर पर छीलकर ही खाया जाता है।
2. स्वाद और बनावट का फर्क
बाबूगोशा स्वाद में काफी मीठा होता है और यह बहुत नरम होता है। इसके गूदे में नमी और मिठास भरपूर होती है। नाशपाती स्वाद में खट्टी-मीठी होती है और बनावट में थोड़ी कठोर। इसे काटने के लिए हल्का जोर लगाना पड़ता है।
3. आकार और रंग में फर्क
बाबूगोशा आकार में छोटा और थोड़ा गोल नजर आता है, जबकि नाशपाती आकार में लंबी और नीचे से पतली-ऊपरी तरफ से चौड़ी होती है। रंग की बात करें तो नाशपाती हरे से पीले रंग की होती है, जबकि बाबूगोशा का रंग अधिकतर गहरा हरा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
