Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
क्या केला और कपूर खाने से सच में ठीक हो जाता है बवासीर? जानें सेवन का सही तरीका
Bawasir Me Kela Aur Kapoor Khane Ke Fayde: पाइल्स यानी बवासीर आज के समय में एक आम बीमारी बनती जा रही है। बवासीर को Hemorrhoids के नाम से भी जाना जाता है। बवासीर होने पर मलद्वार की नसों में सूजन आ जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को मल त्याग के दौरान काफी दर्द और जलन होती है। आमतौर पर, बवासीर की समस्या खराब पाचन के कारण होती है। जब कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहती है, तो यह बवासीर बन सकती है। कई लोगों को बवासीर के बारे में बात करने में हिचकिचाहट महसूस होती है, जिसके कारण उनकी बीमारी काफी बढ़ जाती है। लेकिन यदि समय रहते इसके लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू कर दिया जाए, तो इससे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। दवाओं के साथ-साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी बवासीर का इलाज किया जा सकता है। इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है केला और कपूर खाना। जी हां, केला और कपूर का सेवन करना बवासीर के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रचलित नुस्खा है। आइए, इस लेख ने जानते हैं कि क्या वाकई केला और कपूर खाने से बवासीर सही हो सकता है?

बवासीर में केला और कपूर कैसे फायदेमंद है?
केला और कपूर का सेवन बवासीर के लिए प्राचीन उपायों में एक है। लेकिन ध्यान रहे कि इसके लिए आपको भीमसेनी कपूर का प्रयोग करना है। इन दोनों का एक साथ सेवन बवासीर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, केले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। यह एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है, जो मल को नरम कर बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही, यह आंतों को आराम देने में भी मददगार होता है। वहीं, भीमसेनी कपूर कब्ज को दूर करने और बवासीर के घाव को भरने में मदद मिलती है।
बवासीर में केला और कपूर कैसे खाएं?
बवासीर के लिए केले और भीमसेनी कपूर का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। इसके लिए एक पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब उसमें भीमसेनी कपूर डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इसको निगल लें। इससे बवासीर के लक्षणों को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।
साधारण कपूर खाने की ना करें गलती
ध्यान रखें कि असली भीमसेनी कपूर का ही इस्तेमाल करें। साधारण कपूर खाने के लिए नहीं होता है। इसमें कई विषाक्त पदार्थ होते हैं, जो आपको गंभीर रूप से बीमा कर सकते हैं। इसलिए गलती से भी साधारण कपूर का सेवन न करें। अगर आपने गलती से साधारण कपूर खा लिया है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications