Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Can We Eat Maggi in Sawan : सावन में खाते हैं मैगी! जानें व्रत में इंस्टेंट नूडल्स खाना सही है या नहीं?
Is Maggi Allowed During Sawan Vrat : सावन का महीना आते ही वातावरण में भक्ति और पवित्रता का माहौल बन जाता है। यह मास भगवान शिव को समर्पित होता है और लोग इस दौरान व्रत रखते हैं, पूजन करते हैं और सात्विक जीवनशैली को अपनाते हैं। खासकर खाने-पीने की आदतों में बड़ा बदलाव आता है। मांस, शराब और तामसिक भोजन से परहेज किया जाता है और फलाहार व सात्विक आहार को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि सावन में क्या खाएं और क्या नहीं?
ऐसे में एक कॉमन सवाल होता है कि सावन में मैगी या इंस्टेंट नूडल्स खाई जा सकती हैं? चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं कि सावन में और व्रत के दौरान मैगी नहीं खानी चाहिए, इसके पीछे धार्मिक, स्वास्थ्य और वैज्ञानिक कारण क्या हैं?

मैगी मसाले में होते हैं लहसुन-प्याज
मैगी या अन्य इंस्टेंट नूडल्स को बनाने में मैदा, मसाले, नमक, चीनी, तेल और कृत्रिम फ्लेवरिंग एजेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन मसालों में लहसुन-प्याज का सूखा पाउडर, मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG), आयोडाइज्ड नमक, स्टार्च और अम्लता नियंत्रक जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो तामसिक भोजन की श्रेणी में आते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्याज, लहसुन और तीखे मसालों से परहेज किया जाता है।

क्यों सावन में मैगी खाने से करना चाहिए परहेज?
सावन के दौरान व्रत रखने वाले लोग मानसिक और शारीरिक शुद्धि के लिए सात्विक भोजन करते हैं। इस प्रकार के आहार में फल, दूध, दही, पनीर, समा के चावल, साबूदाना, मूंगफली और लौकी, कद्दू जैसी हल्की सब्जियां शामिल होती हैं। सात्विक भोजन शरीर को ऊर्जा देता है और मन को शांत करता है। इसके विपरीत, मैगी जैसे इंस्टेंट फूड न तो सुपाच्य होते हैं और न ही मानसिक शांति को बढ़ावा देते हैं, इसमें मौजूद लहसुन-प्याज सावन में खाना वर्जित माना जाता है।
पचाने में होती है दिक्कत
मानसून के मौसम में शरीर की पाचन शक्ति स्वाभाविक रूप से कमजोर हो जाती है। ऐसे में भारी, तैलीय या रिफाइंड फ्लोर से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मैगी में मौजूद मैदा (रिफाइंड फ्लोर) आंतों में चिपक जाता है और धीरे पचता है, जिससे पेट भारी और अस्वस्थ महसूस होता है। व्रत के दौरान हल्के और सुपाच्य भोजन की सलाह दी जाती है ताकि शरीर सहज और सक्रिय बना रहे।
जबकि, एक पैकेट मैगी में औसतन 385 कैलोरी होती है, जिसमें 14.6 ग्राम फैट और 3.4 ग्राम शुगर भी शामिल होते हैं। यदि इसे नियमित रूप से खाया जाए, तो यह मोटापे का कारण बन सकता है। इस कैलोरी को बर्न करने के लिए व्यक्ति को आधे घंटे से अधिक की एक्सरसाइज करनी पड़ती है। इसके अलावा, इंस्टेंट नूडल्स में ट्रांस फैट्स भी होते हैं, जो हृदय, किडनी और लीवर पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
मैगी को वेज समझ न खाएं धोखा
मैगी के पैकेट पर भले ही हरा डॉट बना हो, जिससे यह शाकाहारी प्रतीत होती है, लेकिन इसके मसाले में सूखा लहसुन और प्याज पाउडर पाया जाता है। यह दोनों ही चीज़ें सात्विक भोजन में वर्जित मानी जाती हैं, खासकर सावन के व्रत और पूजन के समय।
धार्मिक दृष्टिकोण से वर्जित
व्रत का मुख्य उद्देश्य शरीर की शुद्धि के साथ आत्मिक साधना होता है। इस दौरान ऐसे भोजन से बचना चाहिए जिसमें कृत्रिम, तामसिक या रासायनिक पदार्थ हों। चूंकि मैगी में कृत्रिम स्वाद बढ़ाने वाले पदार्थ और भारी मसाले होते हैं, यह व्रत के नियमों के अनुकूल नहीं मानी जाती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
