Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
China Mysterious Virus Outbreak: चीन में बच्चे हो रहे हैं ‘वॉकिंग निमोनिया’ के शिकार, भारत में अलर्ट जारी !
China's Mystery Pneumonia Outbreak: कोविड महामारी के बाद चीन की तरफ से एक बार फिर दुनिया में नई 'हेल्थ इमरजेंसी' का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, चीन में इन दिनों बच्चों में एक रहस्यमयी बीमारी देखी जा रही है, जिसे वहां के स्वास्थ्य विभाग ने 'मिस्टीरियस निमोनिया' और 'वॉकिंग निमोनिया' का नाम दिया है।
लोग इसे चाइनीज निमोनिया भी कह रहा है। जिससे हर रोज 7 हजार बच्चे बीमार हो रहे हैं। ये बीमारी एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलती है। इस बीमारी से पीड़ित मरीज के संपर्क में आने से ये बीमारी फैलती है। यही वजह है कि इस बीमारी के फैलने की संभावना बढ़ रही है।

बच्चों में तेज़ी से फ़ैल रहा 'वॉकिंग निमोनिया'
चीन में लगातार इस रहस्यमयी बीमारी के केस देखे जा रहे हैं। खासकर बच्चों को प्रभावित करने वाली इस बीमारी के बारे में बीजिंग चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल ने लोकल मीडिया को बताया कि, उत्तरी बीजिंग में हर दिन लगभग 7 हज़ार केस देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही बीजिंग के पास मौजूद वहां के तियानजिन में स्थित सबसे बड़े चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में अधिकतम एक दिन में 13000 से अधिक बच्चों में यह बीमारी रिपोर्ट की गई।
क्या है 'मिस्टीरियस और वॉकिंग निमोनिया'
चीन के कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह बीमारी एक बैक्टीरिया के कारण फैलती है, जिसे मेडिकल भाषा में 'माइकोप्लामा निमोनिया' भी कहा जाता है। इसके साथ ही इस बीमारी के बारे में यह भी बताया गया कि इस बीमारी में सामान्य सर्दी के लक्षण होते हैं और इसमें हल्का संक्रमण ही होता है।
इस बीमारी में बहुत कम मामलों में ऐसी स्थिति देखी जाती है, जिसमें व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही चूंकि छोटे बच्चों में इम्युनिटी कम होती है, इसलिए उन्हें इस बीमारी से अधिक खतरा होता है।
डब्लूएचओ ने बताया बचाव के तरीके
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बचाव के लिए एक एडवाइजरी जारी की है- WHO ने बताया कि जिन लोगों को सांस संबंधी बीमारी है वे बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए उपायों का पालन करें, जिसमें इन्फ्लूएंजा, कोविड-19 और अन्य रेस्पिरेटरी पैथोजन्स के खिलाफ उचित टीके लगवाना शामिल हैं।
इसके साथ ही WHO ने यह भी जानकारी दी कि इससे सुरक्षित रहने के लिए बीमार लोगों से दूरी बनाए रखना, बीमार होने पर घर पर रहना, आवश्यकतानुसार परीक्षण और चिकित्सा देखभाल प्राप्त करना, उचित रूप से मास्क पहनना, अच्छा वेंटिलेशन सुनिश्चित करना और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे कुछ आम लेकिन महत्वपूर्ण कदम शामिल है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
