Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Foods To Avoid In Diabetes: डायबिटीज मरीज नाश्ते में क्या खाएं, क्या न खाएं? ब्लड शुगर कंट्रोल के डाइट टिप्स
Foods To Avoid In Diabetes: आज के समय हर तीसरे व्यक्ति को डायबिटीज ने घेर लिया है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को इस बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है बस लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ध्यान देकर इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि दिन की शुरुआत कैसे हो। डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता बेहद अहम माना जाता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि दिन का पहला भोजन हल्का होना चाहिए, लेकिन डायबिटीज के रोगियों के लिए यह भोजन पूरे दिन की एनर्जी और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है।
अगर नाश्ता सही तरह का हो तो ब्लड शुगर अचानक से बढ़ने से बचा जा सकता है और दिनभर स्थिर ऊर्जा बनी रहती है। वहीं, गलत नाश्ता डायबिटीज को और बिगाड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि डायबिटीज मरीज अपने नाश्ते में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें और मीठे, तले-भुने व प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाए रखें। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए?
ओट्स या दलिया - धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।
अंडे या मूंग दाल चीला - प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत।
ब्राउन ब्रेड + पीनट बटर - हेल्दी कार्ब्स और फैट्स का संतुलन।
सब्जियों वाला पोहा / उपमा - हल्का और पौष्टिक।
ग्रीक योगर्ट / लो-फैट दही + नट्स - गट हेल्थ और शुगर कंट्रोल के लिए अच्छा।
डायबिटीज मरीज नाश्ते में क्या नहीं खाएं?
मैदा से बनी चीजें (पूरी, समोसा, पेस्ट्री, बिस्किट)
मीठे सीरियल्स और कॉर्नफ्लेक्स
ज्यादा मीठे फल (केला, अंगूर, आम)
शक्कर वाली चाय/कॉफी और पैक्ड जूस
तली-भुनी चीजें और फास्ट फूड
डायबिटीज के आम लक्षण (Symptoms of Diabetes)
बार-बार पेशाब आना
शरीर से अतिरिक्त शुगर निकलने के कारण पेशाब बार-बार लगती है।
बहुत ज्यादा प्यास लगना
बार-बार पेशाब आने से शरीर में पानी की कमी होती है, जिससे प्यास बढ़ जाती है।
लगातार भूख लगना
शरीर ग्लूकोज को सही तरह से उपयोग नहीं कर पाता, जिससे बार-बार भूख लगती है।
अचानक वजन घटना
खासकर टाइप 1 डायबिटीज में शरीर ऊर्जा के लिए फैट और मसल्स का उपयोग करने लगता है।
थकान और कमजोरी
ग्लूकोज ऊर्जा में नहीं बदल पाता, जिससे शरीर थका-थका महसूस करता है।
धुंधला दिखाई देना
खून में शुगर लेवल बढ़ने से आंखों की नसों पर असर पड़ता है।
घाव का देर से भरना
डायबिटीज में शरीर की हीलिंग पावर धीमी हो जाती है।
त्वचा और पेशाब में इन्फेक्शन
फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन जल्दी हो जाते हैं।
हाथ-पांव में झनझनाहट या सुन्नपन
लंबे समय तक हाई शुगर रहने से नसों पर असर पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
