Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
मधुमेह रोगियों के लिए संतुलित भारतीय आहार
भारतीय भोजन दुनिया में सबसे संतुलित आहार में से एक है। अधिकांश लोगों को लगता है कि भारतीय भोजन मसालेदार, तेल और अनहेल्दी होता है। लेकिन यह एक गलत धारणा है। आप भारतीय भोजन खा सकते हैं जो कि पूरी तरह से हेल्दी और पौष्टिक है। अगर आप मधुमेह से पीडित हैं, तो आपका आहार सीमित हो जाता है। मधुमेह अब एक महामारी बनती जा रही है तो, ऐसे में अगर आप मधुमेह से पीडित हैं तो हम आपको कुछ ऐसे भोजन बता रहे हैं, जिन्हें आप बिना चिंता के खा सकते हैं।

भारतीय भोजन केवल मधुमेह रोगियों के लिये
1. ब्राउन राइस- सफेद चावल और मैदे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिये आपको ब्राउन राइस और गेहूं का आटा ही खाना चाहिये। अच्छा होगा कि आप चावल की जगह पर रोटी ही खाएं।
2. भारतीय करी- भारतीय करी मसालेदार होती है, लेकिन अगर हाई ब्लड शुगर की बात आती है तो यह फादेमंद भी होती है। आपको सब्जी बनाते वक्त ज्यादा तेल का इस्तमाल करने से बचना चाहिये। मसाले तब तक सही होते हैं जब तक आपका पाचन तंत्र बिल्कुल ठीक है।
3. दाल- भारतीय भोजन में काफी अलग-अलग तरह की दालें पाई जाती हैं। दाल में प्रोटीन और फाइबर होता है जिसको खाने से खून में चीनी का लेवल नहीं बढता। प्रोटीन शक्ति देता है और थकान नहीं लगने देता।
4. कडुवी सब्जियां- करेला, नीम के पत्ते, मेथी के पत्ते, लौकी आदि की मधुमेह रोगियों को सबसे ज्यादा जरुरत होती है। इसे उन्हें हर रोज अपने भोजन में शामिल करना चाहिये। भरवां करेला, सांभर और नीम का जूस काफी लाभदायक हो सकता है।
5. दही- भारतीय भोजन दुनिया में सबसे वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन किया हुआ आहार है। जिसमें खाने के बाद दही तो जरुर ही खाइ जाती है। फ्रेश और लो फैट वाली दही डायबिटीज को कंट्रोल करने में बडी़ ही लाभकारी होती है। लेकिन दही को खाने से पहले इसमें चीनी ना मिलाएं। इसको खाने से कैल्शियम मिलता है और पेट को भी ठंडक महसूस होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications