Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
डायबिटीज से हो सकती हैं ये दूसरी बीमारियां भी...
मधुमेह कोई छोटी-मोटी बीमारी नहीं है इसलिये आपको इसके लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिये। बीमारियां जैसे, मधुमेह, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर आदि, का इलाज जल्दी नहीं किया जाए तो यह विकराल रूप ले लेती हैं।
READ: डायबिटीज पर नियंत्रण करने के 15 तरीके
आपको मालूम होना चाहिये कि अगर आपको डायबिटीज-टाइप 1 और टाइप 2 है, तो ये अन्य बीमारियां भी पैदा कर सकती हैं। मधुमेह से कौन सी अन्य बीमारियां जन्म ले सकती हैं? बीमारियों का पता एकदम से नहीं चल पाता, इन्हें सामने आने में थोड़ा-थोड़ा समय लगता है।
READ: टाइप टू मधुमेह क्या है और इससे कैसे बचें?
थकान, आंखों की समस्या, भूलने की बीमारी और यहां तक कि दिल की बीमारी भी, मधुमेह की वजह से हो सकती है। आइये जानते हैं डायबिटीज़ आपको कौन-कौन सी बीमारियों का शिकार बना सकती है।

दिल का दौरा और स्ट्रोक
उच्च रक्त शर्करा वसा को गाढा कर के वसा का जमाव कर के हृदय को ब्लॉक कर देती है। संकीर्ण रक्त वाहिकाएं, दिल तक पर्याप्त रक्त पंप नहीं कर पाती जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता।

तंत्रिकाओं का डैमेज होना
आपको डायबिटिक न्यूरोपैथी का खतरा हो सकता है। इसमें, संकीर्ण रक्त वाहिकाओं में वसा जमा हो जाता है, जिसकी वजह से वे और ज्यादा संकीर्ण होती चली जाती हैं। तो इससे तंत्रिकाओं को सही पोषण और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। परिणाम स्वरूप,चेहरे पर दर्द, उंगलियों में झुनझुनी और उल्टी आदि महसूस होती है।

किडनी खराब हो सकती है
मधुमेह का पहला लक्षण किडनी का खराब होना होता है। किडनी का काम खून को साफ करना होता है। लेकिन मधुमेह होने की वजह से इस काम पर प्रभाव पड़ने लगता है। आपको डायलिसिस या ट्रांसप्लांट करवाना पड़ सकता है।

घाव का जल्दी न भरना
हाई शुगर लेवल, रक्त की धमनियों को पतला कर के खून का सर्कुलेशन धीमा कर देती है। इसलिये अगर शरीर लगा घाव ठीक होने में समय लगता है। दूसरी ओर तंत्रिकाएं सुन्न पड़ जाती हैं जिससे कि घाव का दर्द पता ही नहीं चलता और यह ज्यादा बढ़ जाता है।

दृष्टि समस्या
इस लक्षण को आप बिल्कुल भी नज़रअंदाज नहीं कर सकते। मधुमेह की वजह से रेटिना में पहुंचने वाले रक्त की गति धीमी पड़ने लगती है, जिससे गंभीर आंख की समस्या पैदा हो सकती है। इससे आप अंधापन, ग्लूकोमा और कैटरैक्ट का शिकार हो सकते हैं।

त्वचा संबंधी समस्याएं
आप अपनी त्वचा पर किसी भी फंगल या बैक्टीरिया के संक्रमण का उपचार बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल भी ना करें। ये लक्षण मधुमेह के हो सकते हैं। इसे अनदेखा ना करें और तुरंत ही एक विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श करें।

अल्जाइमर रोग
विशेषज्ञों को भी अभी तक इस बीमारी और मधुमेह के बीच का संबंध समझ नहीं आया। कहते हैं, टाइप 2 मधुमेह से पीडित इंसान को अल्जाइमर रोग का अकिध खतरा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
