Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रोजाना कसरत और अच्छा आहार मधुमेह को भगाए दूर, शोध
(आईएएनएस)| टाइप-2 मधुमेह के जोखिम को कम करने को लेकर कुछ लोग सोचते हैं कि केवल रोजाना कसरत उनके लिए लाभकारी होगा, जबकि कुछ लोगों के मुताबिक कम कैलोरी लेने और वजन नियंत्रित रखने से यह रोग उन्हें नहीं होगा।
READ: मधुमेह रोगियों के लिये कैसा है नींबू, पानी और शहद का सेवन

लेकिन एक नए शोध के मुताबिक, इन सबको एक साथ अपनाने पर ही आप इस रोग से दूर रह पाएंगे।
अमेरिका के सेंट लुइस युनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर एडवर्ड वीस ने कहा, "अभी भी लोगों का मानना है कि बस उनका वजन नियंत्रण में रहे, उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनका आहार क्या है।"
READ: टाइप टू मधुमेह क्या है और इससे कैसे बचें?
वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग उपर्युक्त आहार लेते हैं, लेकिन कसरत से खुद को दूर रखते हैं। वीस ने उल्लेख किया, "अध्ययन के मुताबिक, आप तभी स्वस्थ रह सकते हैं, जब सही आहार लेते हैं और साथ में रोजाना कसरत करते हैं।"
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि कसरत व उचित मात्रा में कैलोरी दोनों से ही मधुमेह का जोखिम कम होता है।
READ: मधुमेह रोगियों के लिये भारतीय आहार
अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ कि कसरत व सही मात्रा में आहार का ग्लूकोरेग्युलेशन (शरीर में शर्करा की नियंत्रण प्रक्रिया) पर लाभकारी प्रभाव पड़ता है।
यह अध्ययन पत्रिका 'डायबीटिज केयर' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
