Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
गर्मी में ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने के लिए अपनाएं यह टिप्स
गर्मी एक ऐसा मौसम होता है, जब हम सभी को अपनी हेल्थ का अधिक ध्यान रखना पड़ता है। अक्सर बार-बार प्यास लगती है और इसलिए ऐसे में लोग अपनी प्यास को बुझाने कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। कभी-कभी अनहेल्दी प्रोसेस्ड फूड्स भी हम खाते हैं, जो सेहत पर विपरीत प्रभाव डालते हैं। शरीर से लगातार पसीना आता है और इसलिए भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में हाइड्रेशन का लेवल डिस्टर्ब होने पर ब्लड शुगर लेवल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और डायबिटीज पेशेंट के लिए गर्मी का मौसम परेशानी सबब बन जाता है। इसलिए आपको इन टिप्स पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए-

शुगरी जूस से रहें दूर
गर्मी के मौसम में बार-बार प्यास लगती है और केवल पानी पीना संभव नहीं होता है। अमूमन लोग गर्मी के मौसम में कई तरह के शुगरी जूस का सेवन करते हैं। लेकिन यहां आपको यह समझने की जरूरत है कि चीनी से भरे पेय पीने से आपको गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी, लेकिन यह आपको वह पोषण नहीं देगा जिसकी आपके शरीर को जरूरत है। साथ ही अतिरिक्त शुगर आपकी बॉडी के ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ा सकती है। वहीं, रस भी फाइबर से रहित होते हैं।

फाइबर की हो अधिकता
जब गर्मी के दिनों में भोजन की बात होती है, तो मधुमेह रोगियों को विशेष रूप से अधिक फाइबर का सेवन करना चाहिए। फाइबर युक्त भोजन खाने से आपका पेट भी भरा रहेगा और भूख नहीं लगेगी। साथ ही फाइबर रक्त प्रवाह में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है, जिससे ब्लड ग्लूकोज स्पाइक्स की समस्या नहीं होती है।

जब करें मौसमी फलों का सेवन
हेल्दी रहने के लिए फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक मधुमेह पीड़ित व्यक्ति को फलों का सेवन थोड़ा समझदारी से करना चिहए। मसलन, अगर आप मौसमी फल आम खा रहे हैं, तो इसका लिमिटेड मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आप एक बार में बहुत अधिक आम खाने से बचें। दरअसल, आम में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाने में योगदान कर सकती है। हालांकि, इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं। आप ऐसे फलों का सेवन अधिक करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो। वहीं, कोई भी फल खाने से पहले जीआई लेवल चेक करना न भूलें।

हेल्दी तरीके से रखें खुद को हाइड्रेट
यह सच है कि गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद आवश्यक है। लेकिन इसके लिए आपका तरीका भी सही होना चाहिए। मसलन, आप अनहेल्दी पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। इसके बजाय, पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखें और दिन भर खुद को हाइड्रेट रखें। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे रक्त शर्करा के स्तर को मैनेज करने में मदद मिलती है। साथ ही, इससे रक्तप्रवाह से अतिरिक्त विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।

खाने में करें कुछ बदलाव
मौसम बदलने के साथ ही हम सभी की खान-पान की आदतों में बदलाव आ जाता है। लेकिन अगर आप मधुमेह पीड़ित है तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में अधिक विविधता लाने की जरूरत है। मसलन, आप अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल करें, जो अधिक पानी युक्त हों। मसलन, आप अपने शाम के नाश्ते को खीरे की चाट या तरबूज के स्लाइस से बदल सकते हैं। चूंकि इनमें से 90 प्रतिशत फल पानी से बने होते हैं, इसलिए इन्हें अपने आहार में शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications
