Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
मोटापा दूर करना है तो पीजिए नारियल पानी

नारियल पानी के स्वास्थ्य लाभ:
1. इसमें सोडि़यम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम होने की वजह से यह एक इलेक्ट्रोलाइट पेय के रूप में सेवन किया जाता है।
2. नारियल पानी शरीर के लिए पौष्टिक तथा स्वास्थ्य से भरपूर माना जाता है, इसमें वसा और कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती इसलिए यह शरीर पर अतिरिक्त वजन बढ़ने से भी रोकता है।
3. अपच के दौरान नारियल पानी का एक गिलास सूजन और एसिड से राहत प्रदान करता है। मुख्य रूप से नारियल पानी में लौरिक एसिड होता है जो पाचन पथ के विकारों को दूर करने में सहायक होता है।
4. नारियल पानी न केवल ताज़ा होता है, पर यह हमारे शरीर और पाचन तंत्र को एक शीतलता का प्रभाव प्रदान करता है। अगर आप को जबरदस्त गैस्ट्रिक सूजन की समस्या है तो वह इस नारियल पानी से ठीक हो सकती है। यह शरीर के तापमान को भी कंट्रोल कर सकता है।
5. अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो यह नारियल पानी आपके शरीर को री-हाइड्रेट कर सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा महसूस हो कि आपके शरीर को अतिरिक्त पानी की आवश्यकता है तो 2-3 ग्लास नारियल का पानी पी लीजिए।
6. हार्ट और मधुमेह के रोगियों के लिए नारियल पानी एक पौष्टिक पेय है क्योंकि इसमें शक्कर की मात्रा बहुत कम होती है। यह वजन घटाने में भी लाभप्रद है। नारियल हमें मोटापे से भी बचाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के भोजन में प्रतिदिन 15 मिग्रा जिंक होना जरूरी है जिससे मोटापे से बचा जा सके। ताजा नारियल में जिंक भरपूर मात्रा में होता है।
7. यह एक प्रकार का एनर्जी ड्रिंक भी है जिसमें बायोएक्टिव एंजाइम पाए जाते हैं जो शरीर के मैटाबॉलिज्म को बढाते हैं और थकान से लड़ने में सहायक होते हैं।
8. यह मूत्र संक्रमण और किडनी में स्टोन को दूर करने का प्राकृतिक उपचार है। इसके अलावा हैजे में यदि उल्टियाँ बंद न हो पा रही हों तो रोगी को तुरंत नारियल पानी पिलाना चाहिए। इससे उल्टियाँ बंद हो जाती हैं।
9. अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है तो रोज़ ताज़े नारियल का पानी पीएं, इससे आपके बाल झड़ना तो कम होगें ही साथ में नए बाल भी उग आएगें। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नारियल पानी शरीर में रक्त परिसंचरण करने का कार्य करता है।
10. इसकी तासीर ठंडी होने की वजह से यह तवचा से मुँहासे और फुंसी को दूर करके सुंदर और चमकदार त्वचा प्राप्त करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
