Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्यों जरुरी है विटामिन सी?
विटामिन-सी शरीर की मूलभूत रासायनिक क्रियाओं में यौगिकों का निर्माण और उन्हें सहयोग करता है। शरीर में विटामिन सी कई तरह की रासायनिक क्रियाओं में सहायक होता है जैसे कि तंत्रिकाओं तक संदेश पहुंचाना या कोशिकाओं तक ऊर्जा प्रवाहित करना आदि। विटामिन सी मानव शरीर के सामान्य कामकाज के लिए आवश्यक है। यह एस्कॉर्बिक अम्ल होता है जो कि हर तरह के सिट्रस फल में जैसे, नींबू, संतरा, अमरूद, मुसम्मी आदि में पाया जाता है।
विटामिन सी के स्रोत-
खट्टे रसदार फल जैसे आंवला, नारंगी, नींबू, संतरा, बेर, बिल्व, कटहल, शलगम, पुदीना, अंगूर, टमाटर, आदि एवं अमरूद, सेब, केला,मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलाई, बंदगोभी, हरा धनिया, और पालक विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं। इसके अलावा दालें भी विटामिन सी का स्रोत होती हैं।

विटामिन सी हमारे शरीर के लिये क्यों जरुरी है।
फ्री रैडिकल्स- विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ता है। फ्री रैडिकल्स से त्वचा पर जल्दी झुर्रियां पड़ने लगती हैं और शरीर के अंग डैमेज होने लगते हैं इसलिये आपको अपने आहार में विटामिन सी से भरे फल जरुर खाने चाहिये।
कैंसर- विटामिन सी हर तरह का कैंसर पैदा होने से रोकता है। यह शरीर में एंटीबॉडी बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
सर्दी-जुखाम- कई लोगों का मानना होता है कि यह सर्दी को और भी ज्यादा बढा सकता है लेकिन कई रिसर्च में पाया गया है कि सामान्य सर्दी-जुखाम में भी यह बहुत फायदेमंद होता है।
शारीरिक संरचना- विटामिन सी शरीर के अंदर की हर कोशिका को बनाने में योगदान देता है। वे लोग जिनके अंदर विटामिन सी की कमी हो जाती है उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती है और त्वचा भी लूज हो जाती है।
दांतों के लिये- इसके अभाव में मसूड़ों से खून बहता है, दांत दर्द हो सकता है, दांद मसूढ़ों में ढीले हो सकते हैं या निकल सकते हैं इसलिये अपने आहार में विटामिन सी लीजिये।
उच्चरक्तचाप- जिन लोगों को उच्चरक्तचाप की शिकायत है उन्हें अपने आहार में रोज विटामिन सी का डोज लेना ही चाहिये। यह नसों और मासपेशियों को फैला देती है और हाइपरटेंशन से आगे कोई नुकसान होने से बचा लेती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
