Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
काली मिर्च के जादुई गुण
हम अपने ऑमलेट में स्वाद बढ़ाने के लिए ब्लैक पिपर यानि काली मिर्च के पाउडर को डालना पसंद करते है बल्कि हर भारतीय व्यंजन में एक्ट्रा फ्लेवर लाने के लिए ब्लैक पिपर को डाला जाता है। इसके सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है। ऐसे ही 10 लाभों के बारे में हम आपको बता रहे है जो ब्लैक पिपर यानि काली मिर्च के सेवन से होते है।
अपने हर दिन के भोजन डॉयट में एक चम्मच काली मिर्च को अवश्य इस्तेमाल करें। इससे आपको एक्ट्रा फ्लेवर मिले या न मिले लेकिन बीमारी से बचने में रहात जरूर मिलेगी। काली मिर्च के सेवन से वजन भी घटता है । वजन को कम समय में घटाने के लिए आप भोजन में काली मिर्च के पाउडर को छिड़क कर खा सकती है, इससे आपको नुकसान भी नहीं होगा और वजन भी कम हो जाएगा। गैस की समस्या होने पर भी काली मिर्च सहायक होती है।
अगर आप अपनी त्वचा से सभी विषैले तत्वों को निकाल देना चाहते है तो अपनी त्वचा को इससे स्क्रब कर सकते है। इसमें अच्छी मात्रा में एक्सोफोलाइंट होता है। इसलिए, अगली बार से काली मिर्च को भोजन में शामिल करें और शरीर को स्वस्थ बनाएं रखे।

1) कैंसर को रोकने में मदद करता है :
हाल ही में, यूनीवर्सिटी ऑफ मिशिगन कैंसर सेंटर द्वारा एक अध्ययन से पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर को होने से रोकने में ब्लैक पिपर काफी सहायक होता है। काली मिर्च के नियमित सेवन से स्तन कैंसर की गांठ नहीं बनती है। काली मिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, फ्लैवोनॉयड्स, कारोटेन्स और अन्य एंटी - ऑक्सीडेंट आदि तत्व भी पाएं जाते है। अन्य अध्ययनों में पता चला है कि स्कीन कैंसर को रोकने में भी काली मिर्च सहायक होती है।

2) अपच, दस्त, कब्ज और अम्लता दूर करे:
काली मिर्च, पेट की पाचन शक्ति बढ़ा देती है। काली मिर्च, टेस्ट बड्स से पेट को संकेत भेजता है और हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करता है। इस एसिड से पेट की पाचन क्रिया सही हो जाती है। यह एसिड पेट की सभी भोजन सामग्री को पचा देती है। इसके सेवन से पेट फूलना, अपच, दस्त, कब्ज और अम्लता आदि भी आसानी से दूर भाग जाते है। पाचन में सहायता के लिए अपने भोजन को बनाते समय काली मिर्च का सेवन अवश्य करें।

3) वजन घटाने में मदद करता है :
काली मिर्च का सेवन करने से वजन काफी कम किया जा सकता है। इसमें शक्तिशाली फाइटोन्यूट्रीसियन होते है जो वसा की बाहरी परत को तोड़ने में सहायक होते है और इससे वसा घटता है। इस प्रक्रिया में पेशाब ज्यादा आती है और पसीना भी काफी निकलता है, इससे शरीर के सभी विषैले तत्व निकल जाते है और शरीर को राहत मिलती है।

4) गैस से राहत मिलती है :
काली मिर्च में वातहर गुण पाया जाता है, इसके सेवन से गैस पेट में नहीं रूकती है और आसानी से पास हो जाती है। काली मिर्च, शरीर की ये समस्या दूर करने में सबसे कारगर साबित होती है। इसके अलावा, अगर पेट फूल गया हो या कोलिकी दर्द हो रहा हो, तो भी काली मिर्च का सेवन किया जा सकता है।

5) स्कीन को स्क्रब करने में हेल्प करती है :
काली मिर्च को दरदरा कूट कर इससे चेहरे पर स्क्रब करने से काफी चमक आ जाती है लेकिन इसका इस्तेमाल कम और सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इसके स्क्रब से मृत त्वचा निकल जाती है और स्कीन को पोषण मिलता है। ब्लड़ सर्कुलेशन भी अच्छा हो जाता है। काली मिर्च में जीवाणुविरोधी तत्व होते है जो त्वचा में किसी भी प्रकार का संक्रमण होने से रोकते है।

6) रूसी हटाता है :
काली मिर्च का उपयोग अगर बालों में किया जाएं तो रूसी को घटाया जा सकता है। इसमें एंटी - बैक्टीरियल और एंटी - फ्लैमोट्टरी तत्व होते है जो रूसी को दूर भगाने में सहायक होते है। काली मिर्च को एक कप में दही में अच्छे से फेंट लें और फिर उसे बालों की जड़ों में अच्छी से लगाएं। इसे आधा घंटे के लिए बालों में लगा छोड़ दें। इसके बाद, अपने बालों को पानी से धो लें। दूसरे दिन शैम्पू कर लें। काली मिर्च का इस्तेमाल बहुत ज्यादा न करें, इससे सिर की त्वचा खराब भी हो सकती है।

7) सर्दी, जकड़न और कफ में राहत देती है :
काली मिर्च, शरीर में सर्दी, जकड़न सा कफ होने पर राहत प्रदान करती है। इसके सेवन से खांसी में भी आराम मिलता है। सर्दी के कारण नाक बहने पर काली मिर्च का सेवन करें, राहत मिलेगी। कफ, छाती में जकड़ जाने पर काली मिर्च का सेवन करने से राहत मिलती है। ज्यादा सर्दी लग जाने पर काली मिर्च और लहसुन को मिलाकर खाएं, तुंरत राहत मिलेगी

8) भूख खोले :
काली मिर्च, पाचन को दुरूस्त करता है और टेस्ट बड्स को बढ़ाता है। इसी गुण के कारण, यह एक घरेलू नुस्खा है कि जिन लोगों को कम भूख लगती है उन्हे काली मिर्च के पाउडर वाला भोजन खिलाएं, इससे उनकी भूख खुलेगी।

9) भोजन के गुणों को बढ़ा देता है :
काली मिर्च, भोजन के सभी गुणों को बढ़ा देता है। इसके सेवन से कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि शरीर को कई फायदे ही होते है। काली मिर्च, भोजन के सभी पोषक तत्वों को अवशेषित कर लेता है और शरीर को सारे पोषक तत्व प्रदान करता है।

10) डिप्रेशन
काली मिर्च, एक प्राकृतिक एंटी - डिप्रेशन है। खाद्य और रासायनिक विष विज्ञान के जर्नल की एक रिपोर्ट में, सामने आया है कि यह एक प्राकृतिक विरोधी अवसाद है। अपने दैनिक भोजन में इसे नियमित रूप से शामिल करें ताकि यह शरीर से बुरे तत्वों को निकाला जा सकें। काली मिर्च, आपके शरीर को हर प्रकार से स्वस्थ रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
