Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
सन टैनिंग को हटाए ये असरदार स्क्रब
शरीर पर सन टैनिंग पड़ जाना एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे शरीर का रंग काला पड़ जाता है। सन टैनिंग ज्यादा देर तक कड़ी धूप में रहने की वजह से होता है। घर से ऑफिस जाना या फिर कॉलेज के लिये निकलने से शरीर टैन हो जाता है। पर इससे इतना भी परेशान होने की जरुरत नहीं है क्यूंकि हर समस्या का इलाज होता है। हमारे किचन में इतनी सारी सामग्रियां मौजूद हैं, जिसे प्रयोग करने से हम हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।
दूध, दही, हल्दी, शहद, चीनी, नींबू, आलू, ओट्स और एलो वेरा के रस से आप सन टैनिंग हटाने वाला स्क्रब बना सकती हैं। इन सब स्क्रब की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने में कोई तकलीफ नहीं होती और ये बिना पैसे खर्च किये बन जाते हैं। यह सन टैनिंग स्क्रब सभी प्रकार की त्वचा पर अपना अच्छा असर दिखाते हैं। इन्हें नियमित रूप से लगाने पर आप अपने आप ही असर देखने लगेंगी। तो चलिये बनाते हैं सन टैनिंग को हटाने के लिये स्क्रब।

चंदन पाउडर और कच्चा दूध
एक कप कच्चा दूध ले कर उसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर मिला कर टैनिंग वाली जगह पर लगाइये। सूख जाने के बाद इसे पानी से धो लीजिये।

मिल्क पाउडर, बादाम तेल और शहद
एक मात्रा में मिल्क पाउडर, नींबू का रस, शहद और बादाम का तेल मिलाइये। इसे चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिये छोड़ दीजिये। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इस स्क्रब को हफ्ते में तीन बार लगाइये।

नींबू और चीनी
चीनी और नींबू के रस को एक साथ मिक्स करें और मोटा पेस्ट बनाएं। इसे शरीर और चेहरे पर लगाएं और फिर 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से शरीर को धो लें।

शहद और नींबू
कुछ बूंद शहद और नींबू की ले कर उसे मिलाएं और चेहरे तथा अन्य भागों पर लगाएं। कुछ मिनट रखने के बाद इसे सादे पानी से धो लें।

शहद और दूध
हल्दी पाउडर और दूध को जरुरत अनुसार मिलाइये और उसमें नींबू का रस भी डाल लीजिये। फिर इस मिश्रण को चेहरे और अन्य भाग पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लें।

ओट्स और छाछ
यह बहुत ही प्रभावशाली स्क्रब है। बस इन दोनों को एक साथ मिलाइये और त्वचा पर लगाइये। फिर जब यह सूख जाए तब स्क्रब कर लीजिये।

आलू
जरुरत के अनुसार थोड़ा सा आलू का टुकड़ा कूंच लें। फिर इसे टैनिंग वाली जगह पर 20 मिनट तक लगाए रखें। इससे स्किन एक दम साफ हो जाएगी।

एलो वेरा जैल
आप एलो वेरा जैल को रोज लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
