Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
क्यूं आती है मुंह से बदबू?
मुंह से बदबू आना एक बहुत ही शर्म वाली बात होती है। यह समस्या हमें कई लोगों के सामने हंसी का पात्र बना देती है। मुंह में लार बनने की प्रक्रिया कम हो जाने पर मुंह सूखने की समस्या उत्पन्न होती है। जिसके कारण व्यक्ति के मुंह से बदबू आने लगती है ऎसी स्थिति में मिलने-जुलने कतरने लगते हैं, विवाहक जीवन में दूरी भी आ जाती है। अक्सर जब भी हम बाहर कुछ खाते हैं और बहुत देर के लिये पानी नहीं पीते तो भी मुंह से बदबू आने लगती है। पानी मुंह के अंदर क्लींजर जैसा काम करता है, खाने की वजह से जो मुंह में बैक्टीरिया मौजूद होता है वह पानी पीने से खतम हो जाता है।
अगर आप भी मुंह की बदबू से परेशान हैं और आपने सारे उपाय कर डाले हैं तो, इसके पीछे लीवर खराब होने की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा किडनी का खराब होना भी मुंह से मछली जैसी बदबू पैदा करता है। कीमाथेरैपी के दुष्प्रभाव की वजह से भी मुंह सूखने की समस्या होने की संभावना रहती है। मौसमी फलों एवं कच्चाी सब्जियों को अपने आहार में अवश्य स्थान दें, क्योंकि यह चीजें पौष्टिकता देने के साथ-साथ दांतों की सफाई भी करती हैं।
आइये जाने हैं कि मुंह में से बदबू क्यों आती है।

ब्रेकफास्ट न करना
सुबह का नाश्ता करने से मुंह में थूक बनता है, जिससे जीभ साफ रहती है और बैकटीरिया का भी खात्मा होता है।

लीवर की बीमारी
लीवर की बीमारी जैसे, लीवर सिंड्रोम या जॉन्डिस आदि से भी मुंह में बदबू आती है।

मुंह का अल्सर
मुंह में अल्सर होने की वजह से कई बार उसमें पस जम जाता है और खून भी बहने लगता है जिस वजह से इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं।

मसूड़ों से खून आना
अगर आपके मसूड़ों से खून आता है तो कभी कभार मुंह में वह खून जम जाता है जिससे बदबू आती है।

गले का संक्रमण
अगर आपको गले का संक्रमण है तो बैकटीरिया ब्रोन्कियल मार्ग की कोशिकाओं को तोड़ देता है, जिससे महक आती है।

किड़नी फेलियर
गंदी बदबू आने का एक और कारण होता है किड़नी फेलियर। इससे मुंह से मछली की बदबू आने लगती है।

डाइट
अगर आपकी डाइट में प्रोटीन होता है तो आपके मुंह से बदबू आएगी।

शराब पीना
ज्यादा शराब पीने से लार पैदा करने वाली ग्रंथी सूख जाती है। मुंह में पैदा हुई लार बैक्टीरिया पैदा करने वाली दुर्गंध को साफ करती है। तो ऐसे में जब ग्रंथी सूख जाती है तो मुंह से बदबू आने लगती है।

दवाइयां
कुछ दवाइयां मुंह को सुखा देती हैं, तो ऐसे में मुंह में लार कम बनती है और फिर बदबू आना बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
