Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
खाना पकाने के लिए चुनिये फायदेमंद मछली
मछली एक स्वास्थ्य वर्धक भोजन है जिसे पूरी दुनिया में पकाया और खाया जाता है। मछली को केवल इसके टेस्ट के लिये ही नहीं बल्कि इसमें मौजूद स्वास्थ्य वर्धक गुणों के लिये भी खाया जाता है। मछली में लो सेचुरेटेड फैट, हाई प्रोटीन, और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है।
इसको भोजन के रुप में शामिल करने से शरीर को विटामिन, प्रोटीन, मिनरल और कई प्रकार के पोषक तत्व मिलेगें जिनकी हमारे शरीर को जरुरत होती है। इसके अलावा इसे खाने से मधुमेह की बीमारी कंट्रोल में रहती है। इसमें जिंक होने की वजह से यह दिल की बीमारी के रोगियों के लिये अच्छी होती है। इसके अलावा फिश ऑयल के गुणों के बारे में भी आपको पता होगा, यह कैंसर, मोटापा घटाने, शरीर के दर्द से राहत दिलाने आदि में कारगर होती है।
यदि आपको भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ऊर्जावान रहना है और बाल तथा त्वचा को स्वस्थ्य और चमकदार बनाना है तो मछली खाना शुरु कर दें। एक बात और भी वह यह कि, हर तरक की मछली खाने लायक नहीं होती, इसलिये आपको कुछ ऐसी मछलियां खानी चाहिये जो स्वास्थ्य से भरी पड़ी हो। आइये जानते हैं इन्हीं स्वास्थ्य वर्धक मछलियों के बारे में-

सालमन
सालमन मछली खाने के लिये अधिक यूज होती है क्योंकि इसमें विटामिन ए और डी होता है, जो कि दिमाग बढाता है।

ट्यूना
पकाने के लिये ट्यूना आपको कई वेराइटी में मिल जाएगी।

रेनबो
यह ठंडे पानी की मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरी होती है। आप इस मछली का तेल अच्छी मात्रा में स्वास्थ्य के लिये उपयोग कर सकते हैं।

मैकरल
यह समुंद्री मछली है जो कि दिल के रोगियों के लिये बहुत लाभकारी है। मैकरल विटामिन ए, सी, डी, के, बी12, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम से भरी है।

ब्लूफिन ट्यूना
यह गहरे रंग वाली मछली है जिसमें तेल ज्यादा होता है। साथ ही इसमें विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है। यह मछली बालों और त्वचा के लिये अच्छी मानी जाती है।

हिलसा
इसमें हेल्दी फैट और लीन प्रोटीन होता है। साथा ही यह कैल्शियम, विटामिन बी12, सेलिनियम और फॉस्फोरस से भरी है।

सार्डाइन
यह मछली हाई ब्लड प्रेशर को कम करती है और हार्ट अटैक से बचाती है।

ट्राउट
यह सफेद, कड़ी और तेल से भरपूर्ण मछली है, जिसमें ओमेगा 3 कूट कूट कर भरा पड़ा है।

कैट फिश
इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन बी12 होता है।

हैडॉक
आप इससे मैग्नीशियम, नियासिन और फॉस्फोरस पा सकते हैं। मजबूत हड्डी और दांत पाने में यह हैडक मछली बहुत लाभकारी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
