Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
10 सिंपल तरीको से घटाओ मोटापा
वजन घटाना जितना सुनने में कठिन लगता है उतना असलियत में होता नहीं। बस परेशानी इतनी होती है कि कई लोग जोश में होश खो बैठते हैं, जिससे उनका वेट लॉस प्लान फेल हो जाता है। यदि आप कई महीनो से मोटापा घटाने का प्रयास कर रहे हैं और हर बार विफल हो जाते हैं तो आपको जरुरत है एक अच्छे और सरल वेट लॉस प्लान की।
यदि आप अपना वेट लॉस प्लान सोच-समझ कर बनाते हैं, जो कि बिल्कुल भी जोश में ना बनाया गया हो तो आप उस प्लान पर सदियो तक कायम रह सकते हैं। प्लान बनाने के लिये आप चाहें तो डायटीशियन की मदद ले सकते हैं। इस काम में आज हम आपकी मदद करेगे और बताएंगे ऐसे 10 सिंपल तरीके जिसको फॉलो कर के आप अपना ढेर सारा वजन कम कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार वजन कम करने के लिए टिप्स
हर बात की एक बात, बस इतना जान लीजिये कि आप दिनभर में जो कुछ भी खाते पीते हैं उसे हर दिन व्यायाम से बर्न करना ना भूले। हर रोज कम से कम 45 मिनट तक व्यायाम जरुर करें। आइये जानते हैं वेट लॉस के कुद आसान टिप्स-

कितना वजन कम करना है
अपना बॉडी मास इंडेक्स पता कीजिये जरुरत हो तो डायटीशियन की मदद लीजिये। अपनी हाइट के अनुसार वजन घटाएं। जोश में आ कर ज्यादा वजन घटाने का प्लान ना बनाएं।

ना बनाएं कठिन डाइट प्लान
कुछ लोग क्रैश डायटिंग करने के चक्कर में उल्टा-पुल्टा टाइट प्लान बना लेते हैं और बाद में उसे फॉलो नहीं कर पाते। आप जो कुछ अभी खा रहे हैं उसी को ध्यान में रख कर ही अपना डाइट प्लान तैयार करें। तेल-मसालों वाली चीजे कम खाएं, खूब पानी पिये, नमक कम कर दीजिये और थोडा़ खाइये।

व्यायाम का समय एक होना चाहिये
कोई जरुरी नहीं है कि सारी दुनिया केवल सुबह ही वर्कआउट करे। इस बात का ध्यान रखें कि आप जब कभी भी एक्सरसाइज करते हैं तो उसका समय एक होना चाहिये, वह चाहे सुबह का समय हो या फिर शाम का।

किचन में रखें हेल्दी फूड
अपने किचन में डिब्बा बंद और जंक फूड हटा कर ताजी सब्जियां और फल रखिये। यदि किचन में ढेर सारे पौष्टिक आहार भरे रहेगे तो आप अपने आप ही वजन कम कर लेंगे।

कार्डियो और वेट एक्सरसाइज करें
वेट लॉस करने के लिये कार्डियो और वेट एक्सरसाइज करना बहुत जरुरी है। रोजाना 45 मिनट ट्रेडमिल पर या फिर सड़क पर दौडिये तथा साइक्लिंग वगैरह कीजिये।

हनहेल्दी फूड छोडिये
आपको पता है कि वडा पाव, आइस्क्रीम मिल्कशेक या समोसा-कचौडी सिवाए कोलेस्ट्रॉल को बढावा देने के कुछ नहीं कर रहा है तो इसे हमेशा के लिये खाना छोड दें।

मत लीजिये तनाव
इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि तनाव लेने से भी मोटापा बढता है। तनाव को कम करने के लिये रोजाना 30 मिनट के लिये योगा, ध्यान या कोई भी मन-पसंद काम कीजिये और हमेशा खुश रहने की कोशिश कीजिये।

खेल-कूद या घर के काम कीजिये
वजन जल्दी घटाने के लिये घर में झाडू-पोछा लगाइये या फिर बाहर जा कर अपना मन-पसंद स्पोर्ट खेलिये।

खुद को तर रखिये
रोजाना 8-10 गिलास पानी पीजिये और खासतौर पर तब जब आप वर्कआउट कर रहे हों। पानी के अलावा आप फ्रूट जूस भी पी सकते हैं, इससे स्किन ग्लो करेगी और आपका बीपी भी नहीं लो रहेगा।

रणनीति बना कर खाइये
खाने के लिये एक अच्छी रणनीति बनाइये जैसे, अगर आप का मन हुआ कुद तेल और मसालेदार भोजन खाने का तो, उसे खाइये लेकिन दूसरे दिन जम कर वर्कआउट भी कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
