Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
देसी ठंडा जो भगाए गर्मी और बनाए स्वस्थ
गर्मी में पानी पीना बहुत जरुरी है, नहीं तो आपको डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर, पेट की गड़बड़ी और ना जाने कौन-कौन सी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। गर्मी का पारा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है, तो ऐसे में अगर आप कहीं बाहार काम करते हैं, तो अपने साथ एक पानी की बोतल ले कर निकलें। अगर आप दिनभर एक्टिव रहते हैं तो आपके शरीर को बहुत सारे तरल पदार्थ की आवश्यकता होगी। गर्मियों में अक्सर लोग डीहाइड्रेशन के शिकार बन जाते हैं और इसका कारण होता है शरीर में पानी की कमी।
गला सूखना, मिचली आना, डायरिया, उल्टी, कब्ज, बेहद पसीना आना या कम पसीना आना आदि समस्याएं गर्मियों में आम हो जाती हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिये पीजिये कुछ देसी ठंडा, जो मिटाए तन मन की प्यास। गर्मियों में आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करने वाले आहार
आज हम आपको ऐसे 10 पेय पदार्थ के नाम बताएंगे जिन्हें आप गर्मियों के अपनी प्यास बुझाने के लिये पी सकते हैं। हमारे शरीर के अंगों को ठीक से काम करने के लिये पानी की आवश्यकता पड़ती है, अगर आप उन्हें उनके हक का पानी नहीं देगें, तो आपको तमाम बीमारियां होने के चांस बढ़ सकते हैं। अच्छी त्वचा और स्वस्थ शरीर के लिये आपको गर्मी में पीने चाहिये ये स्वस्थ और कूल ड्रिंक्स।

आम पन्ना
आम पन्ना कच्चे आम को भून कर बनाया जाता है , जिसमें बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट हेाता है। इसको पीने से शरीर पूरी तरह से ठंडा हो जाता है और गर्मियों में डीहाइड्रेशन भी नहीं होता।

छाछ
बटरमिल्क यानी छाछ को गर्मियों का सबसे सस्ता पेय माना जाता है। इसे ज्यादातर खाना खाने के बाद ही पिया जाता है। यह दही, पानी , नमक, अदरक, जीरा और मिर्च को डाल कर बनाया जाता है। इसे पीने से पेट को ठंडक मिलती है।

मुसम्मी शरबत
गर्मी के दिनों में आपको मुसम्मी और संतरे का रस बहुत सी जगहों पर बिकता दिख जाएगा। इसको पीने से पूरा तन-मन प्रसन्न हो जाएगा। इसमें विटामिन सी होता है।

नींबू पानी
ठंडे पानी में एक नींबू निचोड़ कर पीने से शरीर ठंडा रहता है। कई लोग इसे टेस्टी बनाने के लिये इसमें चीनी भी मिलाते हैं।

तरबूज का रस
अगर आप रोज तरबूज का जूस पियेंगे तो आप जल्दी वजन घटा सकते हैं क्योंकि इसमें 90% पानी होता है। यह किडनी , आंखों और दिली के लिये अच्छा फल माना जाता है। इस जूस में थोड़ा काला नमक मिलाने से इसका स्वाद बढ जाता है।

मैंगो शेक
जब आम को दूध या दही के साथ मिला कर उसका शेक बनाया जाता है, तो आपको इससे ज्यादा पोषण और किसी भी चीज को खा कर नहीं मिल सकता। यह एक समर ड्रिंक है जो कि बच्चों को बहुत पसंद आता है। इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है, जिसे आप वर्कआउट करने के बाद पी सकते हैं।

जलजीरा
यह पेय उत्तर भारत में बहुत प्रचलित है। इसमें जीरा, इमली, काला नमक, पुदीना और पानी मिलाया जाता है। आप जलजीरा पावडर का पैकेट बाजार से भी खरीद सकते हैं।

गन्ने का रस
गर्मियों में गन्ने का रस पीने से दिल की बीमारी नहीं होती। इसे पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है। यह जूस पोटैशियम, ग्लूकोज, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैगनीशियम से भरा होता है।

नारियल पानी
तेज धूप में शरीर को फिर से एनर्जी पहुंचाने के लिये सड़क किनारे बिक रहे नारियल पानी को पीना ठीक रहेगा। नारियल पानी शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है, त्वचा पर चमक लाता है और किडनी स्टोन से बचाए रखता है।

पानी
फलों का रस पीना अपनी जगह पर है और ठंडा पानी पीना अपनी जगह पर है। गर्मी में पानी का मुकाबला कोई और पेय नहीं कर सकता। यह शरीर के टंपरेचर को बनाए रखता है, पेट ठीक रखता है, शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। इसे पीने से गर्मी में हीट स्ट्रोक नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications
