Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोहू मछली के स्वास्थ्यवर्धक फायदे

अगर आप मांसाहारी हैं और मछली खाना आपको सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो राहू मछली का नाम अच्छी तरह से पहचानते होंगे। रोहू मछली खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतनी ही पौष्टिक भी होती है। रोहू मछली भारत के अलग-अलग राज्यों जैसे, उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा असम आदि में बड़े ही चाव से खाई जाती है। मछली के साथ साथ इसके अंड़ों को भी तल कर खाया जाता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये मछली का सेवन करना बड़ा ही आवश्यक है।
मछली खाने के फायदे
रोहू मछली खाने से शरीर को कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसलिये अपने आहार में रोहू मछली को जरुर शामिल करना चाहिये। रोहू मछली खाने के क्या स्वास्थ्य लाभ हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में -

विटामिन सी से भरपूर्ण
रोहू मछली में काफी सारा विटामिन सी होता है जिससे स्वास्थ्य से संबन्धित बीमारियां दूर होती हैं। कफ-सर्दी आदि रोहू खाने से दूर हो जाते हैं।

प्रोटीन से भरी
मछली में काफी सरा प्रोटीन पाया जाता है और रोहू मछली में और भी ज्यादा प्रोटीन होता है। रोहू मछली को बच्चों तथा बड़ों सभी को प्रोटीन के लिये खाना ही चाहिये।

कम वसा वाली
रोहू मछली में बहुत ही कम वसा होता है। इसे खा कर आपको शक्ति तो मिलेगी पर वसा नहीं।

दिल के लिये फायदेमंद
मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि दिल को स्वस्थ बनाने के काम आता है।

दिमाग बनाए तेज
मछली और दिमाग का एक अच्छा मेल देखा गया है। अगर आप नियमित रूप से रोहू मछली को अपने भोजन में शामिल करेंगे तो आपका दिमाग मजबूत बनेगा।

खनिज स्रोत से भरी
आयरन, जिंक, आयोडीन, पोटैशियम, कैल्शियम और सेलेनियम आदि कुछ ऐसे खनिज हैं, जो शरीर को रोहू मछली खाने से प्राप्त हो सकते हैं।

कैंसर होने से रोके
लोगों को आजकल कैंसर जैसी घातक बीमारियां होने लग गई हैं, जिसका इलाज भी रोहू मछली के पास है। माना जाता है कि रोहू मछली में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है जो कि कैंसर से लड़ने में मददगार होता है।

त्वचा की देखभाल
मछली खाने से झुर्रियां देर से पडती हैं जिससे उम्र कम लगने लगती है। इसके साथ ही इससे सूरज की धूप से होने वाले नुक्सान में भी राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
