Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आपके दिमाग को तेज़ बनाने वाले 10 जूस
कितना अच्छा होता अगर आप सुपरमार्कट में घूमते-घूमते "दिमाग तेज करें", "बलवान बनें", "जवा दिखें", "वजन कम करें" तथा "मूड बदलें", जैसे लेबलों वाले रसों को पा सकते। दुर्भाग्य से, ज़िंदगी इतनी सरल पटकथा नहीं है – और आपके वजन को कम तथा आपको बलवान बनाने का दावा करने वाले जूस चीनी से भरे होते हैं, व आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। इस लेख में, हम ने कुछ ऐसे रसों की सूची तैयार की है जो वास्तव में दिमाग को तेज़ बनाते हैं। मौसम्बी का रस लगाने से बाल बनते हैं मजबूत और स्मूथ
इन रसों से आपको आपकी बुद्धि में वृद्धि नज़र आएगी। ये कोई विशिष्ट कंपनी द्वारा निर्मित विशेष पदार्थ नहीं हैं, बल्कि बेहद स्वस्थ रसदार पदार्थ हैं। अपने मस्तिष्क को होने वाले नुकसान से बचाने के लिेए अनावश्यक रसों के बारे में जानना भी जरुरी है। सामान्य रुप से शराब का सेवन सेहत के लिए लाभदायक व फायदेमंद हो सकता है, परंतु इसका अधिक सेवन न केवल जिगर को हानि पहुंचाता है बल्कि दिमाग को भी मंद कर देता है - और यह संचई है।
चीनी से भरे रस केवल आपके हृदय तथा कमर के लिए हानिकारक नहीं हैं, बल्कि समय के साथ-साथ, वे मस्तिष्क से जुडी कई समस्याओं का कारण बनते हैं तथा आपकी स्मृति व एकाग्रता को प्रभावित करते हैं। कृत्रिम मिठास व रंग से भरे रस मस्तिष्क के लिए नुकसानदायक है, अंततः सामान्य अनुभूति को प्रभावित करते हैं। अध्ययनों ने इन पदार्थों को मुटाजेनिक व कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों के रुप में घोषित किया गया है। अतः अपने स्मार्ट फोन पर कोई "दिमागी खेल" को खेलें या पुराने जमाने के लोगों की तरह कोई शब्द पहेली खेल को खेलें, तथा अपनी बुद्धि को बढाने के लिए इन रसों को पिएं।

1 अनार का रस
इस अनोखे फल में आपकी याददाश्त व अनुभूति को सुधारने में मदद करने वाले अनूठे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं। हर रोज एक गिलास अनार के रस का सेवन आपके दिमाग को तेज़ बना सकता है।

2 चाय
अपनी रुचि अनुसार ब्लैक टी या ग्रीन टी का चयन करें। चाय के सेवन से अपने दिमाग को तेज़ बनाना एक शानदार तरीका है, हालांकि, ग्रीन टी में पाया जाने वाला ईजीसीजी या ऐपीगेल्लकेचन-3-गेलेट, मस्तिष्क को तेज़ बनाते हुए मस्तिष्क की कोशिकाओं के उत्पादन को भी बढ़ाता है। चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, और हर रोज एक कप ब्लैक टी के सेवन से प्रतिक्रिया समय में सुधार नज़र आने लगेगा।

3 डार्क चॉकलेट कोको
कोको में मौजूद फ्लेवोनल रक्त वाहिकाओं को शांत करके रक्तचाप को कम करता है, अतः समय के साथ-साथ मस्तिष्क को होने वाले हानिकारक प्रभावों को भी घटाता है। रोजाना एक कप हॉट चॉकलेट का सेवन स्ट्रोक एवं संज्ञानात्मक के खतरे को कम कर सकता है।

4 बेरों का रस
जामुन व नीलबदरी के रस को पीने से आपको महसूस होगा कि आप अगली स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत जाएंगे। ये दोनों बेरियां दिमागी तंत्रिकीय गतिविधियों को बढाती हैं और मानसिक संतुलन को बनाए रखती हैं। इसका सेवन याददाश्त के साथ मोटर व संज्ञानात्मक कौशल को भी तेज़ करता है।

5 दालचीनी एवं हल्दी वाली चाय
कुछ अन्य जड़ी बूटियों के साथ, यह मेरे दैनिक रहस्यों में से एक है; दालचीनी में प्रोएंतोसाइनिदिन एवं सिनामलडिहाय्ड नामक दो यौगिक होते हैं, ये मस्तिष्क में ताऊ प्रोटीन को बढ़ने से रोकते हैं जिसे पागलपन में प्लाक निर्माण का कारण माना गया है।

6 सामान्य रुप से शराब का सेवन
अध्ययनों से पता चलता है कि वोदका, बियर या वाइन जैसे पेय पदार्थ मस्तिष्क के वल्कुटीय कार्यों को बढा सकते हैं, जिससे रचनात्मकता में सुधार होता है - परंतु आपका बीएसी 0.07 से अधिक नहीं होना चाहिए, क्योंकि किसी अच्छे पदार्थ का अधिक सेवन बुरे परिणाम का कारण बन सकता है: अतः संयम ही कुंजी है।

7 पानी
इस तथ्य के अलावा कि हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ हैं, हमें पानी की जरुरत अपने शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिेए, अपनी त्वचा को जवा व हाईड्रेटेड रखने के लिए तथा पानी मस्तिष्क की बेहतर कार्यशीलता के लिए दिमाग को ऑक्सीजन प्रदान करता है। अतः जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है तो आप सही दिशा में नहीं सोच पाते तथा आप सर दर्द का भी शिकार हो जाते हैं - इस तरह मस्तिष्क संकेत भेजता है कि उसे पानी की जरुरत है।

8 रेड वाइन
अध्ययनों से पता चलता है कि वाइन व चॉकलेट में मौजूद पोलिपेनल मस्तिष्क के लिए रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है (इसलिेए दोनों का सेवन करें) और इस तरह यह दिमागी शक्ति को बढाता है। वाइन में मौजूद रेस्विरेटरल मानसिक स्वास्थ को बनाए रखता है, लेकिन याद रहे इसका सेवन सामान्य रुप से करें। से चियर्स!

9 चुकंदर, गाजर और सेब का रस
चुकंदर का सेवन मस्तिष्क में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है जोकि रक्त परिसंचरण को सुधारता है। गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन केवल आंखों के लिए लाभदायक नहीं है बल्कि मस्तिष्क के अध: पतन को रोकने में भी मदद करता है।

10 नारियल पानी व नारियल का दूध
नारियल पानी के सभी तत्व, जिसका सेवन आप किसी भी रुप में करते हों, आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए और विशेष रुप से आपके दिमाग के लिए लाभदायक हैं। इसके सेवन से प्रारंभिक मनोभ्रंश को रोका जा सकता है: रिहाइड्रेशन के अलावा, इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और खनिज मस्तिष्क के रक्त परिसंचरण व रक्त प्रवाह को सुधारते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
