Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
डेंगू बुखार को जल्द ठीक करे ये आहार
डेंगू बुखार धीरे-धीरे एक महामारी के रूप में फैल रहा है। यह ज्यादातर शहरी क्षेत्र में फैलता है। यदि डेंगू बुखार के लक्षण शुरुआत में पता चल जाएं तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। डेंगू एक वायरस से होने वाली बीमारी है। इस वायरस का संक्रमण एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से होता है। खास बात यह है कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर गंदे पानी की बजाय साफ पानी में पनपता है। इसलिए बरसात में गमलों, कूलरों, टायर आदि में एकत्रित हुए पानी में यह मच्छर ज्यादा पाया जाता है।
कैसे करें डेंगू से बचाव?
बुखार किसी भी प्रकार का क्यूं ना हो, अगर शरीर पर चढ़ जाता है तो शरीर टूट जाता है। डेंगू कभी कभी जानलेवा भी हो सकता है। यह बहुत जरुरी है कि जिसे डेंगू हुआ हो, वह अच्छी डाइट ले क्योंकि सही प्रकार की डाइट से आपका शरीर जल्दी ठीक हो सकता है। आइये जानते हैं कि डेंगू बुखार में रोगी को कौन कौन से आहार लेने चाहिये।

संतरा
इस बीमारी में आपको खूब सारे संतरे या जूस पीने चाहिये। संतरे में एनर्जी और खूब सारा विटामिन सी होता है। यह पाचन क्रिया मजबूत बनाता है और शरीर में एंटीबॉडी का विकास करता है जिससे बुखार जल्द ठीक हो जाता है।

पपीता
बुखार भगाने के लिये पपीते की पत्तियां सबसे अच्छी मानी जाती हैं। रोगी को दिन में दो बार 2-3 चम्मच पपीते के पत्ते का रस पिलाना चाहिये।

दलिया
डेंगू रोगी के लिये सबसे अच्छा आहार है दलिया। यह शरीर को ऊर्जा देता है और आसानी से खाया भी जा सकता है।

हर्बल टी
जिन्हें तेज बुखार है वे हर्बल टी पी कर आराम पा सकते हैं। यह अदरक या इलायची डाल कर बनाई जाती है।

नारियल पानी
जब आप डेंगू बुखार से तड़प रहे हों, तो उस दौरान नारियल पानी पियें। इसमें एलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल और अन्य जरुरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।

फल का रस
डेंगू बुखार में विटामिन सी वाले फलों का रस जरुर पीना चाहिये। यह एक ऐसा पोषण है जो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। विटामिन सी , स्ट्रॉबेरी, अमरूद, कीवि, संतरा और पपीते में पाया जाता है। यह बैक्टीरिया और वायरस को भी मार भगाता है।

प्रोटीन युक्त आहार
डेंगू बुखार के मरीज को दूध या अंडों का सेवन करना चाहिये क्योंकि इसमें बहुत अधिक प्रोटीन होता है। आप चाहें तो चिकन और मीट का भी सेवन कर सकते हैं।

सूप
इस दौरान हड्डियों में काफी ज्यादा दर्द होता है, जिसके लिये सूप पीने से आराम मिल सकता है। सूप पीने से पेट की भूख मिटती है और मुंह का टेस्ट भी बदलता है।

नींबू जूस
नींबू का रस शरीर से गंदगी को पेशाब के दृारा निकाल कर शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications