Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ऐसे आहार जिन्हें खाने से मिलती है मन को शांति
आज के समय मे तनाव एक आम बात है, ऐसे में आप जरूर कुछ ऐसी दवाई की तलाश कर रहे होंगे, जिससे आपको शांति पहुंचे। आज के आधुनिक समय में जीवन जीने के ढंग और एक समय में कई काम करने से हम तनावग्रस्त हो जाते हैं। ऐसी कितनी ही चीजें हैं जो आपके मिजाज को चिड़चिड़ा बना देती है। क्या आपको पता है ऐसे में लोग क्या करते हैं? ज्यादातर लोग खुद को शांति पहुंचाने के लिए हार्मोन को बूस्ट करने वाले कैफीन का सेवन करते हैं। आप जो खाते है उसका असर हमारे शरीर, सेहत और जिंदगी पर पड़ता है। यह बेहद जरूरी है कि आप सही भोजन करें।
इसको खा कर पाएं तनाव से मुक्ती
कुछ भोजन के बारे में आप मानते हैं कि इससे आपको शांति मिलेगी, पर वास्तव में ऐसा होता नहीं है। इससे सिर्फ शुरुआत के कुछ समय राहत मिलती है। आप फिर से तनाव के शिकार हो जाएंगे। कई बार ऐसे फूड जो आपको कुछ समय के लिए शांत करते हैं, आपको तनाव के चरम पर पहुंचा देंगे। आपकी स्थिति सबसे बुरी हो जाएगी। इसलिए याद रखें कि कुकीज, चॉकलेट या आइसक्रीम से आपको वास्तव में कोई फायदा नहीं पहुंचने वाला है। अगर आप जानना चाहते हैं कि किस तरह के फूड से आपको शांति मिल सकती है तो आइए हम आपको बताते है। निश्चित रूप से इससे आपको फायदा पहुंचेगा।

1. संतरा
क्या आपको संतरा पसंद है? अगर हां तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि इसमें आपको शांत करने का गुण पाया जाता है। नर्व को शांत करने का यह एक हेल्थी फूड है। संतरा में विटामिन सी पाया जाता है और शरीर को इसकी बड़ी मात्रा में जरूरत होती है। विटामिन सी में ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित करने का गुण पाया जाता है। तो अलगी बार जब आप तनाव महसूस करें तो आराम से बैठकर संतरा खाएं। क्या आप यह जानकर चौंक गए कि संतरे का शुमार तनाव दूर करने वाले फलों में होता है? कुछ चौंकाने वाले नाम और भी हैं।

2. डार्क चॉकलेट
अगर आपको चॉकलेट बहुत ज्यादा पसंद है तो फिर आप खुश हो जाइए। डार्क चॉकलेट एक ऐसा फूड है, जिसे खाने के बाद आपको शांति मिलेगी। इसमें करीब 70 प्रतिशत एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है और यह नर्व को शांत करने का एक हेल्थी फूड है। इसके अलावा डार्क चॉकलेट को कैंसर और दिल की बीमारी के लिए भी अच्छा माना जाता है। इतना जानने के बाद भी आप डार्क चॉकलेट खाने से परहेज करेंगे?

3. चाय
हमारी परंपरागत भारतीय चाय कई बार जादुई असर करती है। इसे भी शांत करने वाले फूड की श्रेणी में रखा गया है। यह सभी के लिए एक अच्छा सूथर होती है। इस गर्म ड्रिंक्स का शुमार उन हेल्थी फूड में होता है जो नर्व को शांत करते हैं। इसकी महक आपको तनाव से राहत दिलाने में मदद करेगी। यह एक बेहतरीन उपाय है। इसे जरूर ट्राइ करें।

4. बेरी
बेरी भी एक ऐसा फूड है जो आपको शांत करेगा। बेरी में नर्व को शांत करने की अद्भुत क्षमता होता है। इसके लिए आप ब्लूबेर, रैस्बेरी या स्ट्राबेरी किसी की भी मदद ले सकते हैं। यह एक ऐसा फूड है जो नर्व को शांत करता है। साथ ही आपको बेरी का सेवन करते समय ब्लड सूगर के बढ़ने की भी चिंता नहीं करनी चाहिए। यह बेहद धीमी गति से कार्बोहाइड्रेट को सूगर में बदलता है।

5. नट्स
नर्व को शांत करने में नट्स का भी जवाब नहीं। बादाम विटामिन ई से भरपूर होता है और यह तनाव से लड़ने के लिए जाना जाता है। साथ ही यह एक बेहतरीन एंटीआक्सीडेंट भी है। अगर आप बहुत तनाव में है तो एक औंस मिक्स्ड नट्स लें। आपको फर्क नजर आने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
