Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये केसर के स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ केसर का उपयोग कई तरह के आयुर्वेदिक उपचार में भी किया जाता है। हल्के और अपने सुनहरे लाल रंगों के साथ यह पदार्थ कमल की भीनी खुशबू लिए होता है। केसर को संस्कृत में कुमकुम के नाम से पुकारा जाता है। भारत में यह केवल जम्मू तथा कश्मीर के सीमित क्षेत्रों में पैदा होती हैं। केसर विश्व का सबसे कीमती पौधा है।
लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पर पाएं 80% तक की छूट, ऑफर केवल सीमित समय तक!
इसके गुणों की वजह से इसकी कीमत आसमान छू रही है। लोग इसे व्यंजन के अलावा स्वास्थ्य और सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिये भी प्रयोग में लाते हैं। ऋषि मुनियों का मानना है कि इसका उपयोग सर्दी-खांसी और सेक्स-लाइफ को बढाने में भी किया जाता है। केसर आपके स्वास्थ्य के लिये किस तरह से बेहतर हो सकती है, इसके लिये पढे़ं यह लेख-

दिमाग बनाए तेज
केसर दिमाग और नर्वस सिस्टम के लिये किसी वरदान से कम नहीं। रोज रात को सोने से पहले दूध में केसर के कुछ रेशे डालना ना भूलें।
बीमारियां भगाए
केसर में रासायनिक घटकों की मौजूदगी की वहज से इसे भोजन में प्रयोग करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। READ: गुलाबी त्वचा के लिये लगाइये केसर फेस पैक

चिंता दूर करे
केसर में कुछ एक्टिव कंपोनेंट पाए जाते हैं जिससे दिमाग में डिप्रेशन नहीं पैदा होता। यह दिमाग को शांत करती है और चिंता को दूर भगाती है।
पेट के लिये
इसे भोजन या दूध में लेने से पाचन क्रिया बेहतरीन होती है। READ: ऐसे आयुर्वेदिक उपचार जो असली में काम करते हैं
मूत्र विकार
यह एक मूत्रवर्धक औषधी भी है। घर पर रात को पानी में थोड़ी सी केसर भिगो कर सुबह उसे शहद या चीनी के साथ सेवन करें। इससे मूत्र विकार दूर होगा।

खूबसूरत त्वचा
पुराने जमाने से ही हमारी दादी-नानी खूबसूरत त्वचा पाने के लिये केसर का प्रयोग किया करती थीं। केसर ना केवल चेहरे से दाग-धब्बे हटा कर चहरे को चमकदार बनाता है बल्कि यह आयुर्वेदिक तेल में भी प्रयोग किया जाता है। चेहरे के दाग हटाने के लिये पानी और केसर को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं।
गोरा बनाएं
इस पेस पैक को बनाने के लिये एक चुटकी केसर, दूध और जैतून का तेल मिक्स कर के चेहरे पर लगाइये। जब पैक सूख जाए तब इसे स्क्रब कर के साफ कर लीजिये और चेहरा धो लीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
