Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मुठ्ठीभर मेवे खा कर कीजिये अपने कोलेस्ट्रॉल को कम
हर कोई मानता है कि मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल और मोटापा बढ़ता है। यह एक बहुत ही पुरानी धारणा है, जिस वजह से लोग मेवे खाने से कतराते हैं। पर अगर असल जिंदगी में इसकी बात की जाए तो इसमें ज़रा सी भी सच्चाई नहीं है।
हाल ही में रिसर्च के दृारा पता लगाया गया है कि मेवे खाने से न केवल कोलेस्ट्रॉल ही कम होता है बल्कि LDL कोलेस्ट्रॉल, जो कि शरीर के लिये काफी घातक होता है, उसकी भी मात्रा कम होती है। एक मुठ्ठी मेवे आपकी डाइट में हृदय रोग की छुट्टी कर सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप मेवों की मात्रा अपनी डाइट में बढ़ा रहे हैं, तो अच्छा होगा कि आप संतृप्त वसा, जो कि अन्य आहारों में होती है, उसको घटा दें। आइये जानते हैं कि वे कौन से मेवे हैं जो हमारे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करते हैं।

कौन से मेवे करते हैं कोलेस्ट्रॉल को कम :
1. बादाम
कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिये जिस मेवे का नाम सबसे पहले आता है, वह है बादाम। बादाम में मिनरल, विटामिन ई, फ्राइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना बादाम खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल 3 महीने में 10 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
READ: खाने से पहले क्यूं भिगोया जाता है बादाम?
2. अखरोट
नियमित डाइट में मुठ्ठीभर अखरोट खाने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढता है। साथ ही आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलेगा जिससे खून की धमनियों में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा घटेगी।
3. पिस्ता
पिस्ता एक अच्छा कार्ब है, जो कि खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में ले रही हैं तो, आपको लो कैलोरी डाइट ही खानी चाहिये, क्योंकि पिस्ता खाने से वजन बढता है।
4. मूंगफली
अगर आप अपनी डाइट में केवल 30 मूंगफली खाएं तो, आपका खराब कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। इसके साथ ही यह आपको दिनभर दौड़ने की शक्ति भी प्रदान करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
