Latest Updates
-
Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti: छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 14 May 2026: मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा -
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश
आहार में लाएं विविधता, रहें सेहतमंद
(आईएएनएस)| एक शोध में कहा गया है कि आपका आहार जितना विविधतापूर्ण होगा, आपके देर तक स्वस्थ बने रहने की संभावनाएं उतनी ही बेहतर होंगी।
अमेरिका की जैव प्रौद्योगिकी कंपनी 'माइक्रोबायोम थेराप्यूटिक्स' के उपाध्यक्ष एवं मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी मार्क हीमन ने कहा कि बीते 50 वर्षो के दौरान आहार विविधता की कमी मोटापा, टाइप 2 मधुमेह, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल तकलीफें और अन्य बीमारियां बढ़ने की मुख्य वजह हो सकती है।
READ: मॉनसून में क्यूं नहीं खानी चाहिये पत्तेदार सब्जियां?

हीमन ने कहा कि हमारे पेट के बैक्टीरिया को बेहतर तरीके से काम करने के लिए विविधतापूर्ण आहार की जरूरत होती है।
मौजूदा कृषि पद्धतियों के साथ ही जलवायु परिवर्तन ने उस आहार विविधता को नुकसान पहुंचाया है। दुनिया की करीब 75 फीसदी आबादी महज पांच पशु प्रजातियों और 12 पौध प्रजातियों या किस्मों का सेवन कर रही है।
READ: आपकी यौन छमता को दोगुना बढ़ा सकते हैं ये 20 आहार
हीमन ने शिकागो में इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी (आईएफटी) द्वारा आयोजित 'आईएफटी15 : वेयर साइंस फीड्स इनोवेशन' में एक विचार-गोष्ठी में कहा कि उन 12 प्रजातियों या किस्मों में से चावल, मक्का और गेहूं सभी कैलोरी में 60 फीसदी योगदान देते हैं।
हीमन ने कहा, "किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र की तरह प्रजातियों में सर्वाधिक अलग वह है, जो स्वास्थ्यकर है।"
उन्होंने कहा, "अब तक बीमारी की जिन भी अवस्थाओं का अध्ययन किया गया है, करीब-करीब प्रत्येक अवस्था में सूक्ष्म जैव तंत्र (माइक्रोबायोम) ने आहार विविधता खो दी। कुछ ही प्रजातियों का प्रभुत्व दिखाई पड़ता है।"
हीमन ने अपने शोध में पाया कि प्री-डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में इन रोगों से रहित लोगों की तुलना में एक अलग माइक्रोबायोम रूप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications