Latest Updates
-
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी
शाकाहारी हैं तो प्रोटीन के लिये खाएं ये 12 आहार

प्रोटीन हमारे शरीर की कोशिकाओं व ऊतकों को बचाते हैं व उनकी मरम्मत करते हैं। अलग-अलग तरह के अमीनो एसिड अलग-अलग तरह के प्रोटीन बनाते हैं।
प्रोटीन बढ़ते बच्चों के लिए बहुत आवश्यक आहार है जो उनकी अच्छी ग्रोथ में मदद करता है। एक अध्यन के अनिसार 1-3 की उम्र के बीच के बच्चों को 13g प्रोटीन रोज़ खाना चाहिए, 4-8 उम्र के बीच के बच्चों को 19 ग्राम, 9-13 वर्ष के बच्चों को 34 ग्राम, और 14-18 उम्र की लड़कियों को 46 ग्राम और लड़कों को 52 ग्राम प्रोटीन का रोज़ सेवन करना चाहिए।
अगर आप शाकाहारी हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे आहार बताने जा रहें हैं जो प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

1. मटर
मटर में फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपको पेट के कैंसर से बचता है। यही नहीं मटर में पोटैशियम और मैग्नीशियम दोनों प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही खनिज शरीर के लिए जरूरी हैं। इनमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

2. ओट्स
ओट्स में फैट कम मात्रा में और प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है। इसे आप अपने नाश्ते में खिचड़ी या ओट्स डोसे के रूप में खा सकते हैं।

3. राजमा
भारत में खाए जाने वाला राजमा प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है। पकाने में आसान भी और प्रोटीन से भरपूर भी। अपनी इच्छा के अनुसार आप राजमा को रोटी के साथ, चावल के साथ, सलाद में, या सूप में डालकर खा सकते हैं।

4. दाल
दाल दुनिया भर में पसंद की जाती है। आप इस को स्वादिष्ट सूप की शक्ल में या चावल के ऊपर डालकर प्याज़ और गाजर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रत्येक सर्विंग में 12 ग्राम प्रोटीन की एक भारी मात्रा होती है।

5. नट्स
इनमें प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसमें बादाम, काजू, पिस्ता यह सब आप खा सकते हैं। 10 बादाम में 2.5 ग्राम प्रोटीन होता है।

6. बीन्स
बीन्स चाहे काली हों या चितकबरी, राजमा की शक्ल में हों या चने की, ये सस्ती भी होती हैं, पकाने में आसान भी और प्रोटीन से भरपूर भी। इन्हें आप उबाल कर इसमें खीरा, गाजर और हरा धनिया मिला कर खा सकते हैं।

7. बीज
कद्दू के बीज (9ग्राम ) तिल (6ग्राम), सूरजमुखी (8ग्राम), अपने खाने में इन बीजों का इस्तेमाल करें। इनमें प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

8. रागी
रागी में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन की भरी मात्रा पायी जाती है। अगर आपके बच्चे सीधे रागी नही खाते हैं तो उसे पीस कर आटे में मिला कर रोटी खिला दें।

9. पनीर
पनीर, को हम सलाद में भी मिला कर खाते हैं। यह कई सारे व्यंजनों में मिला कर खाया जाता है।

10 मूंगफली का मक्खन
मूंगफली का मक्खन हमेशा ही एक अच्छा स्नैक माना जाता है, वैसे तो यह भारतीय भोजन में नया है लेकिन पसंद उतना ही किया जाता है। इसे आप सुबह के नाश्ते में सैंडविच में लगा कर खा सकते हैं।

11. गेहूं की रोटी
गेहूं की रोटी में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट होता है। जिससे आप रोज़ अपने खाने में खा सकते हैं। दो रोटी जिससे आपके शरीर को 5.2 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।

12. पालक
पालक में न सिर्फ प्रोटीन होता है, बल्कि कैल्शियम, पोटेशियम व बीटा केरोटीन जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। पालक का रस पीना स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
