Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
प्राटीन, कैल्श्यिम से भरपूर ये 10 चीज़ हैं सेहत के लिये बेस्ट
अक्सर हम ये सोंच कर चीज़ खाने से बचते हैं कि इसमें ढेर सारी कैलोरीज़ और वसा छुपा होगा। कई लोगों को तो चीज़ आसानी से हजम ही नहीं होती। मगर ऐसा नहीं है कि सभी चीज़ आपके शरीर को मोटा बनाती हों। आपको बाजार में कई प्रकार की चीज़ बिकती हुई मिल जाएगी, जिसमें ढेर सारे पोषक तत्व छुए हुए होंगे।
आज कल के बच्चे तो चीज़ के दीवाने हैं इसलिये अगर वे दूध पीने या फिर पौष्टिक आहार खाने से बचते हैं तो, उन्हें सैंडविच, टोस्ट, पराठे या ऑमलेट पर यम्मी चीज़ लगा कर दें।
हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है इसलिये चीज़ को अपनी डाइट में शामिल कीजिये क्योंकि इसमें आपको ढेर सारा प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, काबोहाइड्रेट और वसा आदि होता है।
READ: अगर खाते हैं मोजरेला चीज़ तो जानें इसके स्वास्थ्य लाभ
तो अगर आपको चीज़ का खट्टा और नमकीन स्वाद पसंद है तो बाजार जाइये और कम कैलोरी वाला चीज़ ले कर आइये। चीज़ हमेशा जाता ही खरीदिये जिससे इसका स्वाद अच्छा लगे, इसके लिये पैकेट पर लिखी उत्पादन और समापन की तिथी देख लीजियेगा।
अब आइये जानते हैं कि कौन सी चीज़ में कौन से पोषक तत्व छुपे हुए हैं और उन्हें खाने के क्या क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

स्विस चीज़
इस प्रकार की चीज़ में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी 12 होता है जो कि हड्डियों को मजबूत और उनके घनत्व को बनाए रखने में मददगार है।

गौडा
यह हवार्ती चीज़ की तरह स्वाद में लगता है लेकिन कैलोरी में कम होता है। हवार्ती में उच्च कैलोरी और अधिक फैट होता है। तो ऐसे में गौडा चीज़ ही चुनें क्योंकि यह उसी स्वाद का होता है।

फेटा
यह चीज़ व्यापक रूप से यूनानियों द्वारा प्रयोग किया जाता है। यह वसा और कैलोरी में कम होता है। यह गाय के दूध के से बनाया जाता है। स्वाद बेहद मलाईदार, मूलायम और हल्का खट्टा होता है।

स्ट्रिंग
यह मोजरेला चीज़ का का दूसरा प्रकार है जो कि प्रोसेस्ड नहीं होता। यह खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है।

शेडर चीज़
यह गाय के दूध से बनती है जो कि फीके से ले कर काफी तेज फ्लेवर के रेंज में आती है। इसमें काफी कैलोरीज़ और उच्च संतृप्त वसा होता है जो हार्ट रिस्क, टाइप 2 डायबिटीज, गठिया और भूलने की बीमारी पैदा कर सकती है।

पनीर
यह टेस्टी और हेल्दी भी है। इसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है इसलिये लो सोडियम वाला पानीर चुनें। इसमें कैल्शियम कम और प्रोटीन ज्यादा होता है।

परमेसन
यह प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम और फॉस्फोरस से भरा है और कैलोरी में कम है। यह इटली की बनी हुई चीज़ है। यह पचने में आसान होती है इसलिये इसे खाने के बाद आपका पेट खराब नहीं होगा।

रिकोटा
रिकोटा चीज़ में अच्छी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। वजन घटाने के लिये अपनी डाइट में इसे जरुर शामिल करें। इसे खाने से मासपेशियां मजबूत बनती हैं।

मौज़रेला
यह कैलोरी में कम होता है। इसमें कैल्शिम, प्रोटीन, जिंक और फॉसफोरस आदि की मात्रा अधिक होती है। लेकिन इसमें संत्रप्त वसा की अधिकता होती है जो कि दिल से संबन्धित और वजन से संबन्धित परेशानियाँ पैदा कर सकती है।

गोट
यह ताजी और लो फैट वाली चीज़ होती है। गाय के दूध के मुकाबले बकरी के दूध से बनी यह गोट चीज़ कैलोरी और फैट में कम होती है। वजन नियंत्रित रखने के लिये यह चीज़ बहुत अच्छी है।



Click it and Unblock the Notifications
