Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सुबह दौड़ने के बाद घर आते ही खाएं ये ब्रेकफास्ट
जो लोग सुबह-सुबह दौड़ने जाते हैं उन्हें इस बात का पूरा एहसास है कि दौड़ने के लिये उन्हें कितनी ज्यादा ताकत और ऊर्जा की जरुरत पड़ती है। दौड़ने से ना केवल कैलोरी बर्न हेाती है बल्कि यह पूरी तरह से आपको थका भी देता है।
READ: एक्सरसाइज़ करने के बाद तेजी की भूंख लगे तो करें ऐसा
दौड़ने के बाद जब आप घर वापस लौट कर आते हैं तो कुछ भी यूं ही ना खा लें बल्कि ऐसा ब्रेकफास्ट करें जिसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा अधिक हो। इससे आपकी थकी हुई मासपेशियों को एनर्जी मिलेगी और पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।
READ: ये हैं खाली पेट वर्कआउट करने के शानदार फायदे
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि दौड़ने से पहले हमेशा पानी या फिर एलेक्ट्रोलाइट से भरपूर्ण स्पोर्ट्स ड्रिंक पियें। तो जब आप अगली बार दौड़ने जाएं या फिर जिम से वर्कआउट कर के वापस आएं तो, नीचे बताई हुई चीज़ें ब्रेकफास्ट में खाना ना भूलें।

केला
काफी लोग केले को कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से छूते तक नहीं है लेकिन जो लोग रोजाना दौड़ते हैं उनके लिये केला खाना मानों एक जरुरत है। केला खाने से उन्हें तुरंत ऊर्जा मिलती है। केले को अकेले खाने से बेहतर है कि उसका शेक या स्मूदी बना कर ब्रेकफास्ट में खाया जाए। इसके लिये वसा रहित दूध और स्ट्रॉबेरीज़ का प्रयोग करें।

फ्रूट सैलेड
फ्रूट सैलेड रसीला, मीठा और विटामिन्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। दौड़ने के बाद फ्रूट सैलेड खाने से आपके शरीर को फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मिलेगा। सैलेड बनाने के लिये संतरे, सरभरी, सेब और अंगूर का प्रयोग करें। इसको खाने से आपका ब्लड प्रेशर मेंटेन रहेगा और दिल की कोई बीमारी नहीं होगी।

सब्जियां
सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर को मजबूती देने के साथ ही इम्यूनिटी बढाएंगे और मोटापा घटाएंगे। यदि आप सब्जियों को तेल में हल्का सा फ्राई करन चाहती हैं तो उसके लिये आपको पालक, ब्रॉक्ली या गाजर आदि सब्जियों का चुनाव करना चाहिये। और अगर आप सैंडविच बनाना चाहती हैं तो खीरे, गाजर और टमाटर का सैंडविच बना सकती हैं। आप चाहें तो स्प्राउट्स का भी आनंद ले सकती हैं।

बादाम
आप केवल बादाम को ही ब्रेकफास्ट में नहीं खा सकते इसलिये हमारी सलाह है कि इसे कार्नफ्लेक्स या मिल्क शेक में पीस कर डालें। बादाम आपको विटामिन और मिनरल देंगे तथा कई रोगों से दूर रखेंगे। इसको खाने से कोलेट्रॉल नहीं बढ़ता।

ओटमील
ओटमील खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और कार्ब मिलेंगे, जिसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होगा। आप इसको और टेस्टी बनाने के लिये इसमें फ्रूट्स भी मिक्स कर सकती हैं। ओट्स शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालता है।

दही
दही खाने से शरीर को ढेर सारा प्रोटीन मिलता है जिससे मासपेशियां मजबूत बनती हैं और शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है जो कि वजन कम करने में मदद करता है। दही को फ्रूट सैलेड में डाल कर खाएं।

चिकन ब्रेस्ट
चिकन ब्रेस्ट में लो कैलोरी होती है। आप इसे झट से पका सकते हैं। ब्रेकफास्ट थोड़ा भारी होना चाहिये इसलिये इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। आप इसे ब्राउन राइस के साथ खा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
