Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पहली बार रनिंग करते वक्त ना करें ये 6 गल्तियां
ऐसे बहुत से लोग हैं जो ना तो जिम जाते हैं और ना ही कडे़ व्यायाम करते हैं, मगर जब बात रनिंग की आती है तो वे हर सुबह जूते बांध कर दौड़ने के लिये निकल पड़ते हैं।
अगर आप भी दौड़ने वालों की संख्या में आना चाहते हैं तो आपको जानना होगा कि ऐसी कौन सी आम गल्तियां हैं, जो अच्छे अच्छे दौड़ने वाले कर जाते हैं।
अगर आप लंबे समय से रनिंग करने की सोंच रहे हैं, तो हमारी बताई हुई इन 6 बातों का खास ख्याल रखें। इससे आपका दौड़ने में आसानी हो जाएगी। एक बात हा हमेशा ख्याल रखें कि आपके जूते रनिंग के लिये ही बने हों क्योंकि फैशनेब जूते और रनिंग के जूते अलग अलग होते हैं।
अगर आप पहली बार दौड़ रहे हैं तो, सावधानी के साथ दौड़ें क्येांकि एक बार लंबे समय तक दौड़ने से मसल्स को चोट पहुंच सकती है। ऐसी ही और जानकारी के लिये पढ़ें हमारा लेख...

गलत जूते ना पहनें
दौड़ते से पहले अपने जूते चे कर लें कि कहीं उन्हें पहनने से आपके पैरों में दर्द, हिप पेन, जोड़ों में दर्द या कंधे आदि में दर्द तो होना शुरु नहीं हो गया। यदि आप सही जूते पहनेंगे तो आप बिना दर्द के लंबा दौड़ पाएंगे।

बहुत जल्दी तेज ना दौड़ें
जो लोग रनिंग के मामले में नए होते हैं, वे तुरंत ही तेजी के साथ भागना शुरु कर देते हैं, जिससे वह आगे चल कर बुरी तरह से थक जाते हैं। इससे रनिंग आपके लिये एक कठिन काम बन जाती है। दौड़ एक प्रकार का खेल है जिसमें प्रगति तभी होगी जब आप धीमे और क्रमिक रूप से दौड़ेंगे।

ऐसा गोल ना बनाएं जिसे पूरा ना कर पाएं
लोग जोश में आ कर लंबा दौड़ने की सोच लेते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आपका कॉम्पटीशन खुद आप से ही होना चाहिये। अगर आप दौड़ में नए हैं और एक ही बार में 5 किलो मीटर दौड़ लेना चाहते हैं, तो आपके हाथों केवल निराशा ही लगेगी। इसलिये दौड़ते समय छोटा छोटा गोल बनाएं और उसे पूरा करें।

खाली पेट ना दौड़ें
जिस तरह एक कार बिना पेट्रोल के नहीं चल सकती उसी तरह से भी सही आहार और बिना पानी पिये नहीं दौड़ सकते। यदि आप एक घंटे में दौड़ने जाने वाले हैं, तो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट से बना हुआ आहार खाएं जैसे, यह वीट ब्रेड पर पीनट बटर या ऑल्मंड बटर लगा कर खाएं। यदि दो घंटे में दौड़ने वाले हैं तो, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट वाला खाना खाएं, जैसे अंडे या वीट टोस्ट।

सही पोस्चर बना कर दौड़ें
अगर आप लंबे समय तक रनिंग जारी रखना चाहते हैं, तो आपको रनिंग पोस्चर के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। सही जानकारी के अभाव में शरीर पर दबाव ज्यादा बनेगा। रनिंग के दौरान अपने शरीर को रिलैक्स और सीधा रखें।

दौड़ते वक्त एडियों का ज्यादा इस्तमाल ना करें
रनिंग के दौरान कभी भी जमीन पर जोर से एडियों का दबाव नहीं डालना चाहिये। इससे शरीर पर दबाव भी बढ़ेगा। यह गलती आमतौर पर हर कोई करता है। इससे आपकी जोड़ और हड्डियां चोटिल हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
